अक्षय कुमार की फिल्म रुस्तम 12 अगस्त को रिलीज हो जाएगी। फिल्म रिलीज के साथ लखनऊवालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर के लोग 15 अगस्त को फिल्म शहरभर के मूवी हॉल में फ्री में देख सकेंगे। ये खुशखबरी लखनऊ के डीएम राजशेखर रेड्डी ने दी है। आगे की स्लाइड्स में जाने ंकब, कहां और कैसे मिलेंगे टिकट...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
रुस्तम की फ्री स्क्रीनिंग
15 अगस्त को शहर के सिनेमाघरों में फिल्म की फ्री स्क्रीनिंग की जाएगी। फिल्म बच्चे, दिव्यांग और शहर के सामान्य नागरिक मुफ्त में देख सकेंगे और टिकट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। टिकट 12, 13 और 14 अगस्त को लखनऊ के सिनेमाघरों में सुबह 11 बजे से मिलेंगे। आगे देखें और डिटेल...
विज्ञापन
3 of 5
रुस्तम की फ्री स्क्रीनिंग
12 साल से कम उम्र के बच्चों को उनके माता-पिता या अभिवावकों की इजाजत या उनके साथ ही प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी। इन सिनेमाघरों से ले सकते हैं टिकट
गोमतीनगर के वेव मल्टीप्लेक्स में ऑडी 3 में 228 सीटें
गोमतीनगर के फन मल्टीप्लेक्स में ऑडी 2 में 358 सीटें
गोमतीनगर ऑईनॉक्स मल्टीप्लेक्स में ऑडी 4 में 130 सीटें
आलमबाग फीनिक्स मल्टीप्लेक्स मॉल ऑडी 6 मं 160 सीटें
गोमतीनगर एसआरएस मॉल में ऑडी 3 में 225 सीटें
गोमतीनगर सिंगापुर मॉल ऑडी 2 में 194 सीटें
विभूतिखंड सिनेपोलिस मॉल ऑडी 1 मं 199 सीटें
4 of 5
रुस्तम की फ्री स्क्रीनिंग
रुस्तम फिल्म फ्री में 1704 लोग देख सकेंगे। फिल्म का फ्री टिकट दिए गए मल्टीप्लेक्स में बुकिंग विंडो से शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लिया जा सकता है।
फिल्म के 33 फीसदी टिकट सीनियर सिटीजन के लिए, 33 फीसदी टिकट स्कूल के बच्चों के लिए और बाकी टिकट जनसामान्य के लिए आरक्षित किए गए हैं। तो 15 अगस्त को फ्री में रुस्तम देखने के लिए आप शुक्रवार 12 अगस्त सुबह 11 बजे से अपने टिकट कलेक्ट कर सकते हैं।