फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मिलने पहुंचे शाही इमाम आखिर क्या खिचड़ी पका रहे हैं?

विज्ञापन
1 of 9
शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करके सपा सरकार की खिलाफत करने वाले शाही इमाम रविवार को सीएम अखिलेश से मिलने पहुंचे। आखिर क्या खिचड़ी पका रहे हैं मौलाना बुखारी?
विज्ञापन

सीएम से मिलने पहुंचे शाही इमाम आखिर क्या खिचड़ी पका रहे हैं?

2 of 9
जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयाद अहमद बुखारी ने रविवार को सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की। गौरतलब है कि शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करके उन्होंने सपा सरकार से नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

सीएम से मिलने पहुंचे शाही इमाम आखिर क्या खिचड़ी पका रहे हैं?

3 of 9
उन्होंने कहा था कि सपा सरकार ने मुसलमानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। इससे मुसलमान मायूस और बेचैन है। खुद को ठगा महसूस कर रहा है।

सीएम से मिलने पहुंचे शाही इमाम आखिर क्या खिचड़ी पका रहे हैं?

4 of 9
उन्होंने सरकार को तीन माह की मोहलत देते हुए कहा कि यदि चुनावी वादे पूरे नहीं किए गए तो सपा के समर्थन पर पुनर्विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम से मिलने पहुंचे शाही इमाम आखिर क्या खिचड़ी पका रहे हैं?

5 of 9
बुखारी शनिवार को यहां मुसलमानों के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में शिरकत करने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने चार साल पहले बड़ी उम्मीदों से सपा की सरकार बनवाई थी, लेकिन उन्हें सिर्फ मायूसी हाथ लगी है।
विज्ञापन

सीएम से मिलने पहुंचे शाही इमाम आखिर क्या खिचड़ी पका रहे हैं?

6 of 9
20 फीसदी मुसलमानों को पिछड़ा बनाए रखकर राज्य सरकार आगे नहीं बढ़ सकती। उन्होंने कहा, सपा ने मुसलमानों को आबादी के अनुपात में आरक्षण देने, मुस्लिम बहुल जिलों में शिक्षा की विशेष व्यवस्था करने, बेकुसूर मुसलमानों की रिहाई और रोजगार देने समेत कई वादे किए थे।
विज्ञापन

सीएम से मिलने पहुंचे शाही इमाम आखिर क्या खिचड़ी पका रहे हैं?

7 of 9
अगला फैसला क्या होगा? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार का तीन महीने का काम देखने के बाद ही तय किया जाएगा कि किसका विरोध करना है और किसकी हिमायत।

सीएम से मिलने पहुंचे शाही इमाम आखिर क्या खिचड़ी पका रहे हैं?

8 of 9
बुखारी ने ये भी कहा था कि सांप्रदायिक ताकतों के प्रति सपा का नरम रुख है। बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन से अलग होने का फैसला सपा ने मुस्लिम वोटों के बंटवारे के लिए किया था ताकि भाजपा को मदद पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन

सीएम से मिलने पहुंचे शाही इमाम आखिर क्या खिचड़ी पका रहे हैं?

9 of 9
बुखारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी कहा था कि अशोक सिंघल से मुलायम सिंह की मुलाकात के बाद अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा पर रोक लगाने का फैसला लोगों को बांटने वाला था। शनिवार को सपा के खिलाफ आग उगलने के बाद वह रविवार को सीएम से मिलने पहुंच गए, सूचना के मुताबिक वह सीएम को वादे याद दिलाने गए थे, हकीकत क्या है ये तो मौलाना ही जान सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें