शिक्षाविद् और वैज्ञानिक डॉ. भरत राज सिंह लखनऊ के ज्ञान को अमेरिका तक पहुंचा रहे हैं। डॉ. सिंह के आर्टिकल को यूएस के स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। पर्यावरण पर उनके आर्टिकल को एक चेप्टर के रूप में कक्षा 9-12 के छात्रों के लिए लागू पुस्तक ‘द मेल्टिंग ऑफ ग्लेशियर कैन नॉट बी रिवर्स्ड विद् ग्लोबल वार्मिंग’ में शामिल कर पढ़ाया जा रहा है।