बालश्रम, भिक्षावृत्ति के खिलाफ अजय तीन साल से नंगे पांव शहर दर शहर घूम रहे हैं। वह बचपन बचाने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ा रहे हैं। वह अब तक 48 शहरों का भ्रमण कर चुके हैं। मंगलवार को देहरादून पहुंचे अजय औली ने कहा कि देश में भले ही कानून सख्त हो, लेकिन अब भी बच्चों का बचपन मजदूरी की भेंट चढ़ रहा है।