फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 महीने बाद स्कूल पहुंचे बच्चे तो केक काटकर और पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत, तस्वीरें

Mon, 01 Mar 2021 10:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : amar ujala
कोरोना के कारण 11 महीने बंद रहे स्कूलों में जब सोमवार को बच्चे पहुंचे तो अपने दोस्तों से मिलकर चहक उठे। स्कूलों ने भी बच्चों का स्वागत करने के लिए पहले से ही तैयारियां कर रखी थीं। कई स्कूलों में केक काटा गया तो कई जगहों पर बच्चों पर पुष्प वर्षा की गई। कक्षाओं को गुब्बारों से सजाया गया था।

इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया गया और थर्मल स्कैनिंग व मास्क को ठीक से पहनने के बाद ही उन्हें कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। ध्यान रखा गया कि सभी बच्चे सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर ही बैठें।

बच्चों का स्वागत करते हुए शिक्षक भी खुश नजर आए।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
बता दें कि अभी सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ ही स्कूल संचालित हो सकेंगे। सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के तहत कक्षाओं में सिर्फ 50 फीसदी ही उपस्थिति रहनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
पहले की तरह ही अभिभावक भी बच्चों को स्कूल छोड़ने आए। कई बहुत छोटे बच्चों को स्कूल में छोड़ने से पहले अभिभावकों को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

4 of 10
- फोटो : amar ujala
ये बच्चों के लिए भी नया अनुभव था क्योंकि यह पहला मौका था जब स्कूलों में इस तरह उनका स्वागत किया गया। बच्चों को देखकर लग रहा था कि वह भी घरों में बैठे-बैठे बोर हो चुके थे और अपने दोस्तों को मिस कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
शिक्षकों ने केक काटा और कबूतर उड़ाकर कक्षाओं की शुरुआत की।
विज्ञापन

6 of 10
स्कूल - फोटो : amar ujala
अमेठी जिले के बहादुरपुर ब्लॉक के पूरे तेजी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए जाते बच्चे।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
अमेठी के बाजार शुकुल स्कूल का एक दृश्य।

8 of 10
- फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर जिले में प्राथमिक स्तर के स्कूल सोमवार से खुल गए। हालांकि, परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही। स्कूलों में झंडों व गुब्बारों से सजावट की गई।

9 of 10
- फोटो : amar ujala
रायबरेली के सलोन क्षेत्र में बच्चों को खाने के लिए केला दिया गया।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
प्राथमिक विद्यालय सलोन में विद्यालय पहुंचकर हाथ सैनिटाइज  करते बच्चे साथ में प्रधानाध्यापिका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें