यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने बुधवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास में प्रवेश किया तो बाहर उनके समर्थक देर तक जमे रहे। इस दौरान खुद को सीएम का गुरू भाई बताने वाले साधू ने पुलिसकर्मियों की नाक में दम कर दिया।
विज्ञापन
2 of 8
गौरतलब है शपथ लेने के बाद अभी तक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अभी तक लखनऊ स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रुके हुए थे और वहीं से पार्टी व सरकार के प्रति जिम्मेदारियां निभा रहे थे। उन्होंने नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया।
विज्ञापन
3 of 8
खुद को सीएम का गुरू भाई बताने वाले इस साधु ने सीएम आवास में जाने की जिद ठान ली और लगातार पुलिसकर्मियों से अंदर भेजने की जिद करता रहा।
4 of 8
जब पुलिसकर्मियों ने उसकी नहीं सुनी तो उसने अपने कपड़े उतारकर फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
वो काफी देर तक ड्रामा करता रहा।
विज्ञापन
6 of 8
अंत में पुलिसकर्मी उसे वहां से हटाने के लिए लेकर चले गए।
विज्ञापन
7 of 8
इस दौरान सीएम आवास के बाहर मीडिया का भी जमावड़ा लगा रहा।