नेता जी सुन लीजिए मेरी बेटी का मर्डर हुआ है मुझे आपसे इंसाफ चाहिए। यह बात सारा सिंह की मां सीमा सिंह ने मुलायम सिंह से कही।
विज्ञापन
'नेता जी सुन तो लीजिए मेरी बेटी का मर्डर हुआ है'
2 of 6
सपा नेता अमनमणि की बीवी सारा सिंह की मौत एक कार दुर्घटना में हो गई थी। सारा सिंह की मां का आरोप है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या है। इसके बाद सारा सिंह इस मामले में अलग-अलग पार्टियों के नेताओं से मिलती रही हैं।
विज्ञापन
'नेता जी सुन तो लीजिए मेरी बेटी का मर्डर हुआ है'
3 of 6
गुरुवार को सीमा सिंह सपा कार्यालय पहुंची। जब सीमा सिंह सपा कार्यालय पहुंची तब वहां बिहार चुनाव को लेकर सपा की बड़ी बैठक चल रही थी।
'नेता जी सुन तो लीजिए मेरी बेटी का मर्डर हुआ है'
4 of 6
सीमा सिंह को वहां काफी इंतजार करना पड़ा। अपने आने की सूचना सीमा सिंह ने कई बाद अर्दली के माध्यम से अंदर पहुंचाई। जब मीटिंग खत्म हुई तब सीमा सिंह मुलायम सिंह से मिलने के पहुंची।
विज्ञापन
'नेता जी सुन तो लीजिए मेरी बेटी का मर्डर हुआ है'
5 of 6
मुलायम सिंह से मुखातिब होते हुए सीमा सिंह ने कहा कि नेता जी मेरी बेटी का मर्डर हुआ है। उसके साथ इंसाफ कीजिए। यूपी की पुलिस हमारे साथ न्याय नहीं कर रही है।
मुलायम सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में मालूम है पुलिस और कानून अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने सीमा सिंह से अपनी बाकी बातें साथ में चल रहे आजम खां से करने के लिए कहा। सीमा सिंह के अनुसार वह मुलायम से लंबी बात करना चाहती थीं लेकिन समय न मिलने से वह निराश हैं।