राज्यपाल और डीजीपी से मिलने के बाद सारा की मां मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने के लिए पहुंची। तस्वीरें पूरी कहानी बयां कर रही हैं।
विज्ञापन
सीएम से मिलने गईं और सीबीआई जांच का भरोसा लेकर लौटीं सारा की मां
2 of 6
दुर्घटना में मौत की शिकार हुई अमनमणि की बीवी सारा की मां सीमा सिंह इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए सीएम अखिलेश यादव से मिलीं।
विज्ञापन
सीएम से मिलने गईं और सीबीआई जांच का भरोसा लेकर लौटीं सारा की मां
3 of 6
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बहू सारा की मौत के प्रकरण में सीबीआई जांच के संकेत देते हुए कहा कि मामले में सरकार सभी बिंदुओं पर विचार करेगी।
सीएम से मिलने गईं और सीबीआई जांच का भरोसा लेकर लौटीं सारा की मां
4 of 6
सारा की मां सीमा सिंह ने मंगलवार को सचिवालय एनेक्सी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर मामले की सीबीआई जांच कराने तथा उन्हें व उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन
सीएम से मिलने गईं और सीबीआई जांच का भरोसा लेकर लौटीं सारा की मां
5 of 6
कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा सिंह ने अपने पत्र में जो भी बिंदु उठाए हैं। सभी पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा सिंह व उनके परिवार को तत्काल पूरी सुरक्षा उपलब्ध करा दी जाएगी।
सीएम से मिलने गईं और सीबीआई जांच का भरोसा लेकर लौटीं सारा की मां
6 of 6
मामले की सीबीआई जांच के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि इस प्रकरण में कार्रवाई के बाद सभी बातें साफ हो जाएंगी। जांच तक कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं है।