टीवी अभिनेत्री सारा खान बुधवार को अपनी आगामी टीवी सीरियल ‘भाग्यलक्ष्मी’के प्रमोशन के लिए लखनऊ में थी। यहां आकर सारा खान ने वो किस्सा सुनाया जब उन्होंने एक सीनियर एक्ट्रेस को थप्पड मारा।
विज्ञापन
टीवी एक्ट्रेस सारा खान और सीनियर एक्ट्रेस के बीच चले थप्पड़!
2 of 5
सारा खाना ने कहा कि जानकर हैरानी जरूर होगी,लेकिन शूटिंग के समय मेरा और सीनियर एक्ट्रेस अरुणा ईरानी जी का एक दूसरे को थप्पड़ मारने का सीन फिल्माया जाना था। उन्हें मुझको थप्पड़ मारना था,उसके बाद मुझे उनको थप्पड़ मारना था।
विज्ञापन
टीवी एक्ट्रेस सारा खान और सीनियर एक्ट्रेस के बीच चले थप्पड़!
3 of 5
पहले तो घंटों मेरी हिम्मत नहीं हुई। उसके बाद जब थप्पड़ चलाने का शूट शुरू हुआ तो दो दिन शॉट पूरा ही नहीं हो पाया। दरअसल दो दिनों तक हम एक दूसरे पर थप्पड़ ही चलाते रहे। 20-22 थप्पड़ एक दूसरे पर चलाने के बाद शॉट ओके हुआ।
टीवी एक्ट्रेस सारा खान और सीनियर एक्ट्रेस के बीच चले थप्पड़!
4 of 5
शो में अपनी एंट्री को प्रमोट करने आईं सारा ने कहा कि आदर्श बहू के रोल से कहीं ज्यादा मजा उन्हें नेगेटिव किरदार निभाने में आता है। सारा ने बताया कि शो में वो भले ही एक भोजपुरी किरदार को जी रही हैं,लेकिन उन्हें न तो भोजपुरी आती है और न ही उन्होंने सीखी है।
टीवी एक्ट्रेस सारा खान और सीनियर एक्ट्रेस के बीच चले थप्पड़!
5 of 5
विदाई,जुनून,राम मिलाय जोड़ी,ससुराल सिमर का में दिख चुकी सारा ने बताया कि अभी हाल ही में उनकी एक फिल्म हमारी अधूरी कहानी रिलीज हुई है,जिसमें वो विद्या बालन की सहेली का किरदार निभा रही हैं। सारा ने बताया कि उनके दो और प्रोजेक्ट आने वाले हैं,ये रिएलिटी टीवी शो हैं।