फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samwad 2025: जब वेदम वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से मिले सीएम योगी...; शंख, गदा और सीता-राम की पेंटिंग ने जीता दिल

Thu, 17 Apr 2025 08:27 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

Vedam World School Students Met CM Yogi Adityanath: 'अमर उजाला संवाद' के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वेदम वर्ल्ड स्कूल के बच्चों की मुलाकात यादगार रही। उन्होंने बच्चों से सवाल किए और उनके ज्ञान और उनकी भेंट को देखकर अभिभूत हो गए।
विज्ञापन
1 of 8
वेदम वर्ल्ड स्कूल के छात्रों से मिले सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
वेदम वर्ल्ड स्कूल के बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना अलग अनुभव रहा। मुख्यमंत्री ने बच्चों को पूरा समय दिया। उनसे मिली भेंट के बारे में जाना। उनकी सोच को देखकर अभिभूत भी हुए। यह मौका था राजधानी लखनऊ में गुरुवार से शुरू हुए 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश' का। इस संवाद के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के तौर पर आए थे। उन्होंने 'उत्तर प्रदेश: स्वर्णिम शताब्दी की ओर' विषय पर संबोधन भी दिया।
विज्ञापन

2 of 8
छात्रों से मिले सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
माता सीता और प्रभु श्रीराम की पेंटिंग देखकर मुग्ध हुए
जब मुख्यमंत्री योगी अमर उजाला संवाद के आयोजन स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए वेदम वर्ल्ड स्कूल के बच्चे मौजूद थे। सीएम योगी ने वहां एक छात्रा के हाथ में माता सीता और प्रभु श्रीराम की पेंटिंग देखी। पेंटिंग देखकर वे मुग्ध हो गए। उन्होंने बच्ची से पूछा कि वो इस तरह की चित्रकारी कैसे कर लेती है? 

 
विज्ञापन

3 of 8
छात्रों से मिले सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
बच्चे ने बताईं शंख की खूबियां
स्कूल के एक और बच्चे ने सीएम को पीतल का बना शंख भेंट किया। इस पर सीएम योगी ने बच्चे से पूछा कि शंख के बारे में क्या जानते हो? तब बच्चे ने जवाब दिया कि छह-सात साल की उम्र से अगर बच्चे शंख बजाएं तो फेफड़े मजबूत हो जाते हैं और संगीत सीखने की क्षमता विकसित होती है। इससे गणित सीखना भी आसान हो जाता है। इस तरह संगीत और गणित आपस में जुड़े हुए हैं। 

4 of 8
छात्रों से मिले सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
गदा भी भेंट की
स्कूल के बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी को गदा भेंट की। इस पर योगी जी ने बच्चों से पूछा कि गदा किसकी होती है? बच्चों ने एक सुर में बजरंग बली का नाम लिया। इस पर योगी मुस्कुरा दिए। मुख्यमंत्री ने सारे बच्चों को चॉकलेट दी और उनकी पढ़ाई के बारे में जाना। 
विज्ञापन

5 of 8
वेदम वर्ल्ड स्कूल के छात्र - फोटो : अमर उजाला
किस तरह अलग है वेदम वर्ल्ड स्कूल
वेदम वर्ल्ड स्कूल के संस्थापकों आदित्य गोयल और निखिल जैन ने मुख्यमंत्री योगी को बताया कि स्कूल की शिक्षा भारतीय संस्कृति पर आधारित है। गुरुकुल पद्धति के सिद्धांतों के आधार पर बच्चों को शिक्षा दी जाती है। 'वेदम' का अर्थ है सत्य। 'वर्ल्ड' के मायने हैं वैश्विक मंच पर कुछ रचने की सोच यानी रचियता भगवान शिव की तरह। वहीं, 'स्कूल' को एक ऐसी जगह के रूप में पहचाना जाना चाहिए, जो सुंदर हो, पवित्र हो। सत्यम, शिवम और सुंदरम के इन्हीं मूल्यों के आधार पर वेदम वर्ल्ड स्कूल में शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन

6 of 8
वेदम वर्ल्ड स्कूल - फोटो : अमर उजाला
गुड मॉर्निंग नहीं, नमस्कारम् कहिए
वेदम वर्ल्ड स्कूल के बच्चे किसी का अभिवादन करने के दौरान गुड मॉर्निंग, गुड आफ्टरनून या हैलो की जगह 'नमस्कारम्' बोलते हैं। योगी ने जब बच्चों से मुलाकात की तो सभी ने उन्हें नमस्कारम् कहा। इस बात को योगी ने रेखांकित किया और बहुत सराहा। उन्होंने कहा कि वैश्विक दृष्टिकोण के साथ-साथ भारतीयता और गहराई वाली सोच रखने वाला सांस्कृतिक-शैक्षणिक संस्थान ही इस तरह की पहल कर सकता है। 
विज्ञापन

7 of 8
वेदम वर्ल्ड स्कूल - फोटो : अमर उजाला
वेदम वर्ल्ड स्कूल के बारे में
वेदम वर्ल्ड स्कूल देश के सबसे अग्रणी और प्रतिष्ठित मीडिया समूह अमर उजाला की एक पहल है ताकि शैक्षणिक और खेल गतिविधियों पर समान रूप से ध्यान देते हुए नई पीढ़ी को उत्कृष्ट और विश्व स्तरीय शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराया जा सके। राजधानी लखनऊ में वेदम वर्ल्ड स्कूल के दो परिसरों की हाल ही में शुरुआत हुई है। एक परिसर सीतापुर रोड और दूसरा परिसर अयोध्या रोड पर स्थित है। 
विज्ञापन

8 of 8
वेदम वर्ल्ड स्कूल - फोटो : अमर उजाला
स्कूल का उद्देश्य
वेदम वर्ल्ड स्कूल संस्कार और विज्ञान के मेल के साथ शिक्षा देने के उद्देश्य पर काम कर रहा है। यहां बच्चों को वैदिक परंपरा से परिचित कराते हुए उन्हें नए युग के लिए तैयार किया जा रहा है। वेदम वर्ल्ड स्कूल युवा प्रतिभाओं को अकादमिक उत्कृष्टता हासिल करने के साथ-साथ पाठ्यक्रम से इतर अन्य कौशल सिखाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। लखनऊ में दोनों परिसरों के जरिए यह स्कूल एक ऐसा परिवेश बन रहा है, जहां बच्चे न सिर्फ अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकें, बल्कि कला, संस्कृति और नेतृत्व कौशल के बारे में भी सीख सकें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें