फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samwad 2025: अखिलेश यादव ने राणा सांगा विवाद पर तोड़ी चुप्पी... परिवारवाद पर दिया जवाब, देखें तस्वीरें

Fri, 18 Apr 2025 06:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अमर उजाला संवाद 2025 के मंच पर पहुंचे और अमर उजाला को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित अमर उजाला संवाद 2025 के मंच पर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमर उजाला का आभार प्रकट किया और अमर उजाला के स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज, आपका स्थापना दिवस है। मुझे खुशी है कि आप लखनऊ में हैं। अमर उजाला ने सबसे पहले मुझे मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करने के लिए बुलाया था। मैं आप सबको इस संवाद के कार्यक्रम के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं।

उन्होंने इशारों-इशारों में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लोग तो संवादी लोग हैं, दूसरी तरफ एकवादी लोग हैं। हम सब लोग संविधान से चलना चाहते हैं, कुछ लोग मन विधान से चलाना चाहते हैं। नेताजी हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने विरासत में जो हम लोगों को समाजवाद दिया है और समाजवादी आंदोलन दिया है। हम सभी समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि इस आंदोलन को आगे ले जाएं और हम ऐसा ही कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने राणा सांगा विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ऐसा इतिहास जो लोगों के बीच विवाद पैदा करे उसका जिक्र नहीं करना चाहिए। वहीं, सपा नेता अबू आजमी के औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि मुझे ये नहीं पता कि उन्होंने किस संदर्भ में ये बात कही है। हमें इतिहास को लेकर विवाद नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
अमर उजाला के मंच पर अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा में परिवारवाद के आरोप पर उन्होंने कहा कि सभी को अपनी योग्यता साबित करनी पड़ती है। परिवारवाद तो भाजपा में भी है। कई ऐसे नेता हैं जो भाजपा में काम कर रहे हैं। जो अपनी योग्यता साबित करेगा वो आगे जाएगा।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
सपा सरकार में किए गए काम का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जिस समय समाजवादी पार्टी की सरकार में एक्सप्रेस-वे बन रहा था आगरा से लखनऊ वाला। उस समय इंडियन रोड कांग्रेस के मानक नहीं आए थे। जो इंडियन रोड कांग्रेस के मानक हैं, उसके तहत एक्सप्रेसवे बनने चाहिए। उस समय एक्सप्रेस-वे नहीं आया था। उस समय समाजवादी पार्टी ने रिकॉर्ड टाइम में नेताजी की वजह से 21 महीने में 323 किलोमीटर का सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे बनाकर दिखाया। मैं एयरफोर्स का धन्यवाद देना चाहता हूं, एयरफोर्स ने उत्तर प्रदेश की सरकार के साथ मिलकर काम किया। देश का वो पहला एक्सप्रेस-वे बना, जहां इमरजेंसी में कोई भी बड़े से बड़ा एयरक्राफ्ट  उतार सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव इस दौरान भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी को पता ही नहीं है कि एक्सप्रेस वे क्या चीज है? वो हर सड़क को एक्सप्रेस वे कहते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
इस दौरान कार्यक्रम में सपा नेता व समर्थक भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

7 of 8
samwad - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि हम लोग संविधान से चलने वाले लोग हैं। भाजपा जाति के आधार पर भेदभाव करती है। हम संविधान के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे नेताजी ने मिलिट्री स्कूल में पढ़ने का मौका दिया। मिलिट्री स्कूल की वजह से आज हम राजनीति में सफल हैं। दूसरा, हमें समाजवादी विचारधारा नेताजी ने दी। डॉ. भीमराव आंबेडकर जी का जो संविधान है, उसकी प्रस्तावना में चीजें लिखीं हैं। "वी दा पीपुल"। हम उसके अनुसार चलते हैं। प्रस्तावना में कहा गया है कि हमारा देश सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, कंट्री हो। हम समाजवादी विचारधारा को लेकर चल रहे हैं। हमारे और आपके सामने चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों के बीच हम किस तरह से सामाजिक न्याय स्थापित करें यही उद्देश्य होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें