कैग की एक और रिपोर्ट है, जिसमें यह बात है कि यूपी में दवाइयों की कमी है?
इस सवाल पर पाठक ने कहा कि हमारे पास दवाई की कोई कमी नहीं है। आज हमने एक एप डेवलप किया है। जो डॉक्टर स्टोर से दवाई उठाएगा, हम मानते हैं वो ही मरीज देख रहा है तो हमारे स्टोर को हमने ऑनलाइन किया है, जो हमारे औषधि कक्ष हैं, पहले लखनऊ से सप्लाई होती थी। हर जिले में हमने औषधि कक्ष बनाए हैं, स्टोर रूम, गोदाम बनाए हैं, हम वहां से सप्लाई करते हैं, जो डॉक्टर रेगुलर दवाई ले जा रहा है हम मानते हैं यही मरीजों को देख रहा है, बाकियों को हम नोटिस देते हैं। मेरे पास जो आंकड़े हैं, उनमें दवाइयों की कमी नहीं है।