फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 74 साल की मधु ने लगाए ठुमके तो तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा पूरा हॉल, देखें तस्वीरें

Tue, 13 Nov 2018 01:48 PM IST
Prateek Ranjan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
रंगारंग आयोजन - फोटो : amar ujala
लखनऊ के जानकीपुरम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के 12 वें स्थापना दिवस के दूसरे दिन सोमवार को आयोजित कार्यक्रम की शाम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के नाम रही। रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठजनों की सामूहिक ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ प्रार्थना से हुई।  
विज्ञापन

2 of 7
रंगारंग आयोजन - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में  ‘कभी आर, कभी पार लागा तीर-ए-नजर, सैंया घायल किया रे तूने मोरा जिगर....’ गाने पर जब 74 साल की मधु अग्रवाल ने जब लहराकर ठुमके लगाए तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। 
विज्ञापन

3 of 7
रंगारंग आयोजन - फोटो : amar ujala
वहीं नवाबी अंदाज मेें उपेंद्र बाजपेयी ने ‘मेरे महबूब...’ फिल्म के टाइटिल सॉन्ग से माहौल में जोश भर दिया। मधुलिका निगम ने ‘रेशमी सलवार कुर्ता जाली का...’ गीत पर नृत्य कर अपने लटके झटके दिखाए तो गुलाब चंद सिंघल ने राजेंद्र कुमार के अंदाज में ‘छलके तेरी आंखों से शराब...’ गीत से महफिल को जीता।

4 of 7
रंगारंग आयोजन - फोटो : amar ujala
50 से 62 आयु वर्ग की महिलाओं ने कैटवॉक किया और डांस परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। वहीं, 50 से 62 से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं और पुरुषों ने स्लो मोशन के रोमांटिक बॉलीवुड सॉन्ग्स, ओल्ड बॉलीवुड मूवीज के आइटम सॉन्ग्स से लेकर रॉक सॉन्ग्स पर धमाकेदार प्रस्तुति दी।
 
विज्ञापन

5 of 7
रंगारंग आयोजन - फोटो : amar ujala
बच्चों ने भी किया मनोरंजन
कार्यक्रम में बच्चों ने भी गायन और नृत्य प्रस्तुतियों से धमाल मचाया। स्वरा त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना और ‘रफ्ता-रफ्ता...’ गीत सुनाया तो बागीशा पंत ने ‘खत लिख दे सांवरिया के नाम बाबू...’ व ‘इन आंखों की मस्ती...’ गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा सान्या, जमुना, पर्णिका, रागिनी, संगीता, आज्ञा, पूनम, इशिका व येशु वर्मा ने भी गायन और नृत्य में अपना अंदाज पेश किया। कार्यक्रम के दौरान रविवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

6 of 7
रंगारंग आयोजन - फोटो : amar ujala
प्लेटिनम, डायमंड व गोल्ड ऐज जुबली में मिला सम्मान
हर साल की तरह इस साल भी समिति की ओर से उम्र के लिहाज से चुनिंदा बुजुर्गों को प्लेटिनम, डायमंड व गोल्ड एज जुबली सम्मान से सम्मानित किया गया। प्लेटिनम ऐज जुबली में 70 से अधिक आयु में सत्यदेव तिवारी, अनिल कुमार मिश्र, अशोक रस्तोगी, वीएन गुप्ता, रमेश चंद दीक्षित, सुधा विशाल और मधु अग्रवाल को सम्मानित किया गया। डायमंड के लिए 75 से अधिक आयु में एमपी पटेल, छगनलाल यादव व कृष्ण प्रकाश को सम्मानित किया गया। वहीं, 80 वर्ष आयु में गोल्ड ऐज जुबली में जयकरण लाल श्रीवास्तव, डॉ. एससी सिन्हा व हेमलता जोशी को सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रंगारंग आयोजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें