बात दें आलमबाग बस अड्डा प्रदेश का पहला ऐसा अत्याधुनिक बस अड्डा होगा, जहां पर यात्रियों के ठहरने के लिए कमरे भी बनाए गए हैं। खाने-पीने के लिए कैंटीन समेत अन्य विशेष सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। बस स्टेशन पर ही सिनेमाघर भी बनाया गया, जिससे यात्रियों को मनोरंजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।