बीते चार साल में पहली बार समाजवादी पार्टी का संघर्ष सड़कों पर नजर आया। पार्टी का मुखिया बनने के बाद अखिलेश यादव ने पहली गिरफ्तारी भी दी। इसका असर यह रहा कि कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की खबर फैलते ही कई जिलों में किसान यात्रा के लिए पहले से तैयार सपा कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए। अवध क्षेत्र की बात करें तो सुल्तानपुर और अमेठी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
हिरासत में लिए गए अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच कई सपा नेताओं को नजरबंद कर लिया गया तो कई सपा नेताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। रायबरेली में भी सपा कार्यकर्ताओं ने किसान यात्रा निकाली। इस पर पुलिस ने जगह-जगह उन्हें रोक लिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। शहर के साथ ही देहात क्षेत्रों में भी सपाइयों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा के पूर्व मंत्री व विधायक समेत 50 से ज्यादा सपाई हिरासत में लिए गए।
विज्ञापन
3 of 9
गिरफ्तार किए गए अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय के नेतृत्व में गुलाबबाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय से सपाइयों ने किसान बिल को वापस लेने की मांग को लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए शहर की ओर कूच किया। इस दौरान पुलिस से पूर्व मंत्री की नोकझोंक व धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में पूर्व मंत्री ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
4 of 9
सपा का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
गोंडा में सपा के साथ-साथ प्रसपा व कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया। करनैलगंज में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैलगाड़ी, ट्रैक्टर रैली करके कृषि कानून का विरोध किया। वहीं मनकापुर में सपा नेताओं ने तेवर दिखाए। प्रसपा के जिलाध्यक्ष सुरेेश शुक्ल ने ज्ञापन सौंपा और कांग्रेस की ओर से किसानों के पक्ष में रथयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
5 of 9
सपा का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी में कुर्सी इलाके में पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई और रामनगर में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप इस प्रदर्शन में शामिल हुए। शहर में युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने छाया चौराहे पर प्रदर्शन कर सपा मुखिया की गिरफ्तारी पर विरोध जताते हुए कृषि कानून वापस लेने की मांग की। इसके अलावा समाजवादी प्रगतिशील पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
6 of 9
सपा का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
सीतापुर में 60 कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार
सीतापुर में किसान यात्रा निकालने पर सपा कार्यकर्ता अड़ गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही सपाई पार्टी कार्यालय से बाहर निकले, पुलिस ने उनको आगे जाने से रोक दिया। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
7 of 9
सपा का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
बहराइच में पूर्व कैबिनेट मंत्री व मटेरा विधायक यासर शाह, पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अगुवाई में सपा कार्यकर्ता फत्तेपुरवा गांव पहुंचे। सपाईयों ने यहां से ट्रैक्टर, बाइक व साइकिल पर सवार होकर किसान जागरण यात्रा निकाली। बलरामपुर में सपाइयों ने बैलगाड़ी पर चढ़ किसान यात्रा निकाली तथा केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। जबकि अंबेडकरनगर में प्रदर्शन पर अड़े पूर्व मंत्री व कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
8 of 9
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
जारी रहेगी किसान यात्रा, भारत बंद में भी शामिल होगी सपा
सोमवार के प्रदर्शन की कामयाबी से गदगद अखिलेश यादव ने किसान यात्रा जारी रखने को कहा है। उन्होंने जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने जिले में किसान यात्रा जारी रखें। अखिलेश ने मंगलवार को किसानों के भारत बंद में शामिल होने की बात भी कही है।
पुलिस की बर्बरता को लेकर लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
अखिलेश यादव ने किसान यात्रा में शामिल होने से रोके जाने और पुलिसिया कार्रवाई को लेकर लोकसभा के स्पीकर को पत्र भेज कर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने इसे विशेषाधिकार हनन का मामला बताते हुए कहा है कि किसानों के साथ मेरा पूर्व से घोषित कार्यक्रम कन्नौज में लगा था। वहां सभी तैयारियां हो चुकी थीं। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर मुझे कार्यक्रम में जाने से रोका गया और मेरे आवास पर भारी पुलिस बल लगा दिया गया। मेरे वाहनों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। राज्य सरकार का यह अलोकतांत्रिक व्यवहार मेरे नागरिक अधिकारों का हनन है। सांसद होने के नाते यह मामला विशेषाधिकार हनन का भी है।