फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहुल गांधी से परिवार सहित मिले सैलून चलाने वाले मिथुन, एक साल पहले दुकान पर आए थे कांग्रेस नेता, तस्वीरें

Fri, 06 Jun 2025 06:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)

सार

लालगंज में सैलून चलाने वाले मिथुन अपने परिवार के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिले। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राहुल गांधी से परिवार सहित मिले मिथुन। - फोटो : amar ujala
रायबरेली के लालगंज कस्बे के ब्रजेन्द्र नगर मोहल्ला निवासी सैलून संचालक मिथुन ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से परिजनों के साथ मुलाकात की। राहुल गांधी से आमने सामने मिलकर मिथुन और उनके परिवार ने खुशी जताई है। उन्होंने इस भावुक मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

दरअसल 13 मई 2024 को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी कस्बा पहुंचे थे। बैसवारा इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा के बाद वह अचानक मिथुन के सैलून पर पहुंच गए और वहीं बाल दाढ़ी की कटिंग करवाई थी। यह पल मिथुन के लिए किसी सपने से कम नहीं था और इसके बाद वह सुर्खियों में आ गए थे।

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
एक साल पूरे होने पर 13 मई को मिथुन ने राहुल गांधी के सैलून आने की पहली वर्षगांठ भी खास अंदाज में मनाई। दुकान सजाई, मिठाई बांटी और राहुल गांधी को शुभकामनाएं भेजीं।
विज्ञापन

3 of 5
अपने परिवार के साथ मिथुन व राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala
मिथुन ने 13 मई को ही राहुल गांधी से मिलने की इच्छा भी जताई थी। अब उनकी इच्छा भी पूरी हो गई है। मिथुन के साले अमन ने बताया कि जीजा, दीदी और उनका बेटा दिल्ली में राहुल गांधी के घर गए थे।

4 of 5
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala
राहुल गांधी ने उन्हें सैलून से जुड़ा सामान जैसे कटिंग चेयर, इनवर्टर आदि उपहार स्वरूप भेजा था। यह मुलाकात न सिर्फ मिथुन बल्कि उनके पूरे परिवार और शुभचिंतकों के लिए बेहद गर्व और आनंद का क्षण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मिथुन व उनका परिवार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें