फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमक खत्म होने की अफवाह से हड़कंप, 400 रुपये किलो तक बिका, तस्वीरें

Sat, 12 Nov 2016 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 20
नए नोट के लिए दिनभर जद्दोजहद करने वाले लोगों में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब देश में नमक खत्म होने की अफवाह फैल गई। लोग नमक खरीदने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

2 of 20
लखनऊ समेत कई जिलों में नमक के लिए जमकर बवाल हुआ। कई जगह तो नमक की बोरियां ही लूट लिया गया। मारपीट भी हुई। कई जगह नमक 200 से 400 रुपये किलो तक बिका।
विज्ञापन

3 of 20
राजधानी में स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। देर रात मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सूबे में नमक का भंडार पर्याप्त मात्रा में है। जो भी नमक खत्म होने की अफवाह फैला रहा है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

4 of 20
अफवाह फैलने के बाद दुकानों पर एकाएक नमक के लिए भीड़ बढ़ गई। इसका फायदा उठाते हुए व्यापारियों ने भी नमक के दाम कई गुना तक बढ़ा दिए थे। पुराने लखनऊ में नमक खरीदने को लेकर लोगों की दुकानदारों से झड़प हुई। कई जगह नमक की बोरियां लूटे जाने की भी सूचना है।
विज्ञापन

5 of 20
नमक को लेकर अफरा-तफरी मचने के बाद कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका से सरकार भी तुरंत हरकत में आ गई। मुख्यमंत्री अखिलेश ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद तथा सभी जिलाधिकारियों को अफवाहों पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को नमक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

6 of 20
जमाखोरी पर नजर रखने का निर्देश
सरकार ने जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को नमक की जमाखोरी करके कृत्रिम अभाव पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

7 of 20
मामले पर मचे तूफान को देखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश ने बयान दिया, ‘प्रदेश में नमक की कोई कमी नहीं है। इस संबंध में अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इस पर ध्यान न दें। अनावश्यक खरीद से बचें।’

8 of 20
कानपुर, मुरादाबाद, मेरठ, एटा, बरेली, लखीमपुर, बारांबंकी, रामपुर, अमरोहा, संभल, इलाहाबाद, वाराणसी समेत कई अन्य जिलों में भी नमक को लेकर मारामारी रही। कानपुर में तो शक्कर पट्टी और घंटाघर में नमक को लेकर पथराव तक हुआ।

9 of 20
लखनऊ में अफरातफरी मची रही। देशभर फैली नमक बंद होने की अफवाह से शुक्रवार को राजधानी में भी अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते कॉलोनी एवं मोहल्ले में लोग घरों से निकल कर नमक की खरीद करने लगे। (मलिहाबाद में नमक खरीदने के लिए दुकान पर लगी भीड़।)

10 of 20
शुरुआत में 70 से 80 रुपये प्रति किलो नमक बिकता रहा , लेकिन जैसे ही 10-10 पैकेट नमक के लिए लोगों में मारामारी होने लगी तो व्यापारी उसको 350 रुपये किलो तक बेचने लगे। नक्खास में व्यापारी नमक  की जमाखोरी करने लगे तो खरीदार भड़क गये।

11 of 20
उन्होंने दुकानों पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की दाल, चावल फेंक करके नमक लूट लिया। पुलिस को लाठीचार्ज करके खदेड़ना पड़ा। घटना सोशल मीडिया पर चली तो पुराने शहर की तरह कस्बों तक से नमक गायब हो गया। एसएसपी सहित कई अफसरों ने पहुंचकर हालात को काबू में किया।
 

12 of 20
नमक बंद होने की अफवाह सोशल मीडिया के जरिये फैली। शुक्रवार रात अहियागंज और राजा बाजार के कारोबारी अनिल कुमार, अमित गुप्ता व कनक ने बताया कि शाम 6:30 बजे आसपास मोहल्ले के 200-250 लोग अचानक दुकानों पर नमक खरीदने के लिए टूट पड़े। स्टॉक खत्म हुआ तो थोक कारोबारियों को नमक भेजने का संदेश भेजा गया।

13 of 20
वहीं, जिनको अहियागंज, राजा बाजार एवं नादान महल रोड पर नमक नहीं मिला तो वे भी नक्खास, अकबरी गेट पहुंच गए। नक्खास की कदीर मार्केट  में 100-150 लोग पहुंचे और रहबर, जफर, बाबर की दुकान से 5-5 एवं 10-10 नमक के पैकेट खरीदने लगे। डिमांड देख व्यापारियों ने स्टॉक काउंटर से हटाने लगे तो खरीदार भड़क गए और छीना-झपटी शुरू कर दी।

14 of 20
व्यापारियों ने लोगों को रोका तो दुकानों दाल, चावल, आटा आदि को जमीन पर फेंक करके नमक के 700-800 पैकेट लूट ले गए। एसएसपी मंजिल सैनी पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संग पुराने शहर पहुंची और लोगों को समझाया तो प्रकरण का पटाक्षेप हुआ। इसी बीच ग्रामीण कस्बे मलिहाबाद, माल, इटौंजा, बीकेटी में भी नमक के खरीदारों ने दुकानों पर धावा बोला।

15 of 20
इस दौरान मड़ियांव के अन्ना मार्केट में दुकानदार राम निवास को पुलिस ने अफवाह फैलाने व अधिक मूल्य पर नमक बेचने के आरोप में हिरासत में लिया, बाद में उसे 50 हजार के निजी मुचलके पर छोड़ा गया।

16 of 20
वहीं, ठाकुरगंज के मल्लाही टोला निवासी राजेश से दुकानदार ने एक किलो नमक के 100 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

17 of 20
गुडंबा पुलिस ने नमक की कालाबाजारी करने के आरोप में शुक्रवार रात टेढ़ी पुलिया, कल्याणपुर, बेहटा, रिंग रोड समेत अन्य दुकानों पर छापा मारकर सात दुकानदारों को दबोच लिया। पुलिस ने उनका दफा 34 में चालान किया है।

18 of 20
तेलीबाग क्षेत्र में हंगामा
शुक्रवार को नमक का स्टॉक खत्म होने की अफवाह के बाद कॉलोनी की छोटी दुकानदारों की चांदी हो गई। लोग नमक खरीदने के लिए टूट पड़े तो दुकान के बाहर जमकर हंगामा हुआ।

19 of 20
तेलीबाग के पवनपुरी कॉलोनी स्थित एक दुकान में नमक खत्म होने की अफवाह के बाद दुकानदार ने 350 रुपये में एक किलो नमक का पैकेट बेचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

20 of 20
प्रवीन ने बताया कि टीवी पर खबर चली तो लोग नमक खरीदने के लिए दुकानों पर टूट पड़े। इस वजह से दुकानदारों ने मनमाने दाम वसूले। देर रात तक नमक का संकट होने की वजह से घर से लेकर बाजार तक अफरा-तफरी मची रही। (लोग इस तरह बोरे में नमक खरीद कर जा रहे हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें