यूपी के फैजाबाद जिले में रविवार को भगवान की मूर्ति को हटाए जाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इनायतनगर थानाक्षेत्र के मिल्कीपुर कस्बे से 100 मीटर दूर लबे रोड़ अमानीगंज मार्ग पर कोईधनाखुर्द के किसान अमर बहादुर कोहार ने अपने खेत में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की है।ग्रामीणों का कहना है कि यह 10-12 साल पहले से स्थापित थी।
विज्ञापन
भगवान की मूर्ति हटाने पर पुलिस से मुठभेड़, तस्वीरें
2 of 6
इस मूर्ति को हटाने के लिए इनायतनगर पुलिस के साथ एसडीएम, तहसीलदार समेत तहसील की टीम पहुंची। जैसे ही दरोगा अजेंद्र प्रताप सिंह मूर्ति हटाने को आगे बढ़े, सैकड़ों ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया, इससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई, एक होमगार्ड का सिर फटा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
भगवान की मूर्ति हटाने पर पुलिस से मुठभेड़, तस्वीरें
3 of 6
पथराव होते ही अधिकारी बैकफुट पर आ रहे। इस दौरान तहसीलदार को भी चोटें आई है, साथ ही कई और कर्मी भी मामूली रूप चोटिल हुए हैं। एसडीएम कंचन राम व कोतवाल दीपन यादव की जीप के पीछे के शीशे टूट गए
भगवान की मूर्ति हटाने पर पुलिस से मुठभेड़, तस्वीरें
4 of 6
ग्रामीणों के उग्र तेवर देख मूर्ति नहीं हटाई जा सकी है। मौके पर तनाव के मद्देनजर दो ट्रक पीएसी समेत रौनाही, तारुन, हैदरगंज, बीकापुर, कुमारगंज थाने की फोर्स समेत रूदौली, बीकापुर व मिल्कीपुर के सीओ डटे हुए हैं।
विज्ञापन
भगवान की मूर्ति हटाने पर पुलिस से मुठभेड़, तस्वीरें
5 of 6
मंदिर की जमीन के पीछे मिल्कीपुर कस्बे के पप्पू उर्फ मो.रजा ने एक विवादित जमीन की तीन दिन पहले जबरदस्ती चहारदीवारी कराई थी। बताते हैं कि पप्पू की नजर आगे की जमीन हथियाने की थी। इस बीच रविवार सुबह मूर्ति रखे जाने का पप्पू ने आकर विरोध किया, तो ग्रामीणों की एकजुटता के आगे मौके से लौटना पड़ा।