फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी में भैंस के मरने पर हुआ जमकर बवाल, चली लाठियां

विज्ञापन
1 of 5
यूपी के कानपुर शहर में बर्रा के वनपुरवा गांव में ट्रांसफार्मर के तार पर दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोड जाम कर नारेबाजी की।
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी में भैंस के मरने पर हुआ जमकर बवाल, चली लाठियां

2 of 5
सूचना पर सीओ और थाने की पुलिस मौके पर पहुंचा।सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। सीओ विशाल पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी में भैंस के मरने पर हुआ जमकर बवाल, चली लाठियां

3 of 5
वनपुरवा निवासी वंश गोपाल यादव ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर 12:00 बजे भैंस की ट्रांसफार्मर के अर्थिंग के तार में उतरे करंट से मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि तीन महीने से करंट आने की शिकायत के बाद भी सुधारा नहीं गया। 

तस्वीरें: यूपी में भैंस के मरने पर हुआ जमकर बवाल, चली लाठियां

4 of 5
करंट से किसी भी तरह के जानवर पर पांच हजार ही मुआवजे का प्रावधान है। दुर्घटना में अगर एक की बकरी और दूसरे का हाथी मरता है, तो दोनों में मुआवजे की रकम बराबर है। दुर्घटना की जांच रिपोर्ट विद्युत सुरक्षा विभाग को 19 दिन के अंदर पूरी करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी में भैंस के मरने पर हुआ जमकर बवाल, चली लाठियां

5 of 5
बिजली की वजह से होने वाले हादसे में मौत या हताहत होने की सूचना संबंधित डिस्कॉम (केस्को या हाईडिल) को 48 घंटे के भीतर विद्युत सुरक्षा विभाग को देनी होती है। विद्युत सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि डिस्कॉम की गलती होने पर मुआवजे का प्रावधान है। व्यक्ति की मौत पर एक लाख और जानवर की मौत पर पांच हजार दिए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें