ऐसे बहुत कम मौके आते हैं जब मुलायम और अखिलेश एक साथ इस तरह से हल्के-फुल्के मूड में दिखें। ये तस्वीरें जरूर देखिए।
विज्ञापन
और रिक्शे में मुख्यमंत्री बेटे के साथ घूमने निकले मुलायम सिंह...
2 of 6
लखनऊ में मंगलवार को रिक्शा वितरण कार्यक्रम का आयोजन था। इस आयोजन में कई राजनीतिक रंग देखने को मिले। लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा याद वह तस्वीर आएगी जिसमें मुलायम सिंह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ रिक्शे की सवारी के लिए निकले।
विज्ञापन
और रिक्शे में मुख्यमंत्री बेटे के साथ घूमने निकले मुलायम सिंह...
3 of 6
इसके पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने चुनाव के मौके पर जो वादे किए थे उन्हें पूरा कर रही है। बैटरी रिक्शा भी इनमें से एक वादा था। सरकार ने सिंचाई मुफ्त कर दी है। अस्पतालों में दवा व जांचें मुफ्त हो रही हैं। पढ़ाई भी मुफ्त है।
और रिक्शे में मुख्यमंत्री बेटे के साथ घूमने निकले मुलायम सिंह...
4 of 6
किसानों को आसानी से बीज व खाद उपलब्ध हो रहा है। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए मुफ्त एंबुलेंस सेवा चल रही है। जिस तरह 15 से 20 मिनट में एंबुलेंस पहुंचती है ठीक उसी तरह डायल 100 योजना के तहत पुलिस भी पहुंचेगी।
विज्ञापन
और रिक्शे में मुख्यमंत्री बेटे के साथ घूमने निकले मुलायम सिंह...
5 of 6
इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, सपा की ही सरकार ने खजाने का पैसा गरीबों को वापस करने का काम किया है। सपा सरकार की तुलना काम से की जानी चाहिए। जितनी सामाजिक क्षेत्र की योजनाएं यूपी में चल रही हैं, उतनी आस-पास किसी भी प्रदेश की सरकारें नहीं चला रही हैं। केंद्र में भी इस तरह की योजनाएं नहीं हैं।
और रिक्शे में मुख्यमंत्री बेटे के साथ घूमने निकले मुलायम सिंह...
6 of 6
रिक्शा चलाने वालों ने कभी यह सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें मुफ्त में सरकार बैटरी रिक्शा देगी। इसके वितरण में विलंब इसलिए हुआ क्योंकि मोटर यान अधिनियम में बदलाव करने थे। उन्होंने रिक्शा बनाने वाली कंपनी को जल्दी-जल्दी रिक्शा बनाकर देने के लिए कहा।