फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल व तोड़फोड़, तस्वीरें

Sun, 26 Jun 2016 01:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
राजधानी लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र में जमीन कब्जे के विवाद में शनिवार रात लोगों ने भाकियू नेत्री सवित्री सिंह के ऑफिस पर धावा बोलकर जमकर तोड़फोड़ की। ऑफिस का सामान बाहर फेंक दिया। विरोध पर उनके समर्थकों की पिटाई की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
बवाल की सूचना पर नौ थानों की फोर्स पहुंच गई। इसी बीच लोग वहां से खिसक लिए। भाकियू नेत्री ने चार लाख रुपये व सोने की चेन लूट का आरोप लगाते तहरीर दी है।
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस के मुताबिक, विकासनगर के बटहा सबौली गांव में भाकियू नेत्री सावित्री सिंह ने मंदिर परिसर की जगह पर जमीन पर कब्जा करके आठ माह पहले ऑफिस बनाया था। लोगों ने इसका विरोध किया। मामले की शिकायत भी पुलिस से लेकर डीएम के यहां हुई।

4 of 7
शनिवार रात ऑफिस में सावित्री सिंह के समर्थक वीरेंद्र, राहुल, आशीष बैठे थे। आरोप है तभी मोहल्ले के बुद्धा रावत अपने कई साथियों संग वहां धावा बोल दिया।
विज्ञापन

5 of 7
ऑफिस में घुसते ही लोगों ने शीशे तोड़कर बाहर सामान फेंक दिए। विरोध पर समर्थकों की पिटाई करके उनकी खड़ी स्कार्पियों को पलटकर फूंकने की कोशिश की।
विज्ञापन

6 of 7
इसी बीच जानकारी पाकर सावित्री संग अपने कई अन्य समर्थकों संग पहुंची और मारपीट करने लगी। लोगों ने सावित्री सिंह की गाड़ी पलटकर उसे भी तोड़ दिया। बवाल की सूचना पर नौ थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इसी बीच मोहल्ले वाले वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वहीं भाकियू नेत्री पर पहले भी कई दफा जमीन कब्जा कराने के आरोप लग चुके हैं। एसओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि जिस जमीन पर ऑफिस बना था, उसे लेकर विवाद चल रहा था। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें