फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या पर चार घंटे उपद्रव, आगजनी व तोड़फोड़, तस्वीरें

Thu, 26 Nov 2015 08:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
पुताई कारीगर आसिफ (20) की बुधवार रात हुई हत्या से आक्रोशित इलाकाई लोग गुरुवार सुबह अतिसंवेदनशील माने जाने वाले राजाबाजार में सड़क पर उतर आए। करीब चार घंटे तक यहां जमकर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

युवक की हत्या पर चार घंटे उपद्रव, आगजनी व तोड़फोड़, तस्वीरें

2 of 10
इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी खड़ी रही। हालात बेकाबू होने लगे तो लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन

युवक की हत्या पर चार घंटे उपद्रव, आगजनी व तोड़फोड़, तस्वीरें

3 of 10
दोपहर करीब एक बजे हालात बेकाबू होने की सूचना पर जिलाधिकारी राजशेखर, एसएसपी राजेश पांडेय सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीएसी के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर बुलवा ली।

युवक की हत्या पर चार घंटे उपद्रव, आगजनी व तोड़फोड़, तस्वीरें

4 of 10
जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारीजनों से बातचीत की तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस नामजद आरोपी हनुमान प्रसाद को पकड़कर पूछताछ कर रही है। वहीं चार कारीगरों को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

युवक की हत्या पर चार घंटे उपद्रव, आगजनी व तोड़फोड़, तस्वीरें

5 of 10
सुबह करीब साढ़े दस बजे सोबतियाबाग निवासी आसिफ का शव लेकर इलाकाई लोग आगा मीर ड्योढ़ी आ गए और सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन

युवक की हत्या पर चार घंटे उपद्रव, आगजनी व तोड़फोड़, तस्वीरें

6 of 10
भीड़ ने हत्या के आरोपी की दूध की दुकान फूंक डाली और त्रिवेदी स्वीट हाउस में जमकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन

युवक की हत्या पर चार घंटे उपद्रव, आगजनी व तोड़फोड़, तस्वीरें

7 of 10
शटर तोड़कर भीतर घुसे लोगों ने काउंटर पलट दिया। मिठाइयां व अन्य सामान फेंक दिए। फर्नीचर भी तोड़ डाला। कुछ लोगों ने आसपास खड़े दोपहिया वाहनों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश भी की। इस बीच पत्रकार आशीष मिश्रा की बाइक आंशिक रूप से जल गई। उपद्रव बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को तितर-बितर किया।

युवक की हत्या पर चार घंटे उपद्रव, आगजनी व तोड़फोड़, तस्वीरें

8 of 10
पार्षद अबरार मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी व परिवारीजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे।

युवक की हत्या पर चार घंटे उपद्रव, आगजनी व तोड़फोड़, तस्वीरें

9 of 10
पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने और एक नामजद सहित चार लोगों को हिरासत में लेने की जानकारी देकर लोगों का गुस्सा शांत कराया।

विज्ञापन

युवक की हत्या पर चार घंटे उपद्रव, आगजनी व तोड़फोड़, तस्वीरें

10 of 10
करीब चार घंटे तनाव और उपद्रव के बाद दोपहर दो बजे एएसपी पश्चिमी अजय कुमार मिश्रा, सीओ चौक सर्वेश मिश्रा और कई थानों की पुलिस फोर्स की निगरानी में आसिफ का शव ऐशबाग कब्रिस्तान के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें