पिछले दो दिन से जारी बारिश में लखनऊ में जलभराव को लेकर मंगलवार को नगर निगम कार्यकारिणी में जोरदार हंगामा हुआ। सदस्यों ने अफसरों पर लापरवाही की आरोप लगाया। कहा, कि शहर लबालब हो गया, जनता परेशान होती रही।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियां
- फोटो : amarujala
इसके लिए नाला सफाई के काम में देरी और उसमें भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। हंगामे के बाद नाला सफाई के भुगतान की जांच कराए जाने का फैसला लिया गया। हंगामे और विरोध के बीच पार्षद कोटे की दो किस्तों के काम पर किसी तरह की रोक नहीं लगाने का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियां
- फोटो : amarujala
अब दस दिन के अंदर पार्षद कोटे से विकास की फाइलें पास हो जाएंगी। इसके साथ ही कार्यकारिणी ने गृहकर में दी जा रही दस प्रशितत की छूट को एक महीने तक बढ़ाए जाने को मंजूरी दी गई।
4 of 5
जलभराव में निकलती गाड़ियां
- फोटो : amarujala
बैठक जैसे ही शुरू हुई कांग्रेस पार्षद गिरीश मिश्र ने सोमवार को पूरे शहर में हुए भीषण जलभराव का मसला उठाया।