लखनऊ विवि में मंगलवार को छात्रों के एक गुट द्वारा कैंपस में तोड़फोड़ के साथ अध्यापकों से धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान पुलिस मूक बनी रही।
विज्ञापन
लखनऊ विवि में गुंडागुर्दी-तोड़फोड़, पुलिस बनी रही मूक दर्शक
2 of 11
सोमवार को लखनऊ विवि में कुछ छात्रों द्वारा हॉस्टल एलॉटमेंट के मसले पर वीसी ऑफिस में हंगामा किया गया था। चीफ प्रॉक्टर ने इन छात्रों के खिलाफ निष्कासन की संस्तुति वीसी को की थी।
विज्ञापन
लखनऊ विवि में गुंडागुर्दी-तोड़फोड़, पुलिस बनी रही मूक दर्शक
3 of 11
चीफ प्रॉक्टर के इसी फैसले के खिलाफ छात्रों के एक गुट द्वारा मंगलवार को अराजक तरीके से विवि कैंपस में तोड़फोड़ की गई। इन छात्रों ने न सिर्फ कैंपस में तोड़फोड़ की बल्कि अध्यापकों से बदसलूकी और धक्का-मुक्की भी की।
लखनऊ विवि में गुंडागुर्दी-तोड़फोड़, पुलिस बनी रही मूक दर्शक
4 of 11
निष्कासन के विरोध में कुछ छात्रों ने शांतिपूर्वक तरीके से गेट नंबर एक के पास आमरण अनशन शुरु किया। शांति पूर्वक चल रहे इस अनशन में दोपहर अचानक हिंसा शामिल हो गई।
विज्ञापन
लखनऊ विवि में गुंडागुर्दी-तोड़फोड़, पुलिस बनी रही मूक दर्शक
5 of 11
छात्रों के गुट जिसमें विवि के बाहर के भी छात्र थे ने कैंपस में गुंडागुर्दी करनी शुरू कर दी। दोपहर करीब दो बजे छात्रों का एक गुट अलग-अलग विभागों में पहुंचकर हंगामा करने लगा।
विज्ञापन
लखनऊ विवि में गुंडागुर्दी-तोड़फोड़, पुलिस बनी रही मूक दर्शक
6 of 11
उत्तेजित और आवेशित छात्रों के इन समूह ने कैशियर ऑफिस में तोड़फोड़ शुरु की। जिससे वहां पर चल रहा काम बंद हो गया। बाद में इन्हीं छात्रों ने समाज कार्य विभाग कार्यालय के कंप्यूटर गिरा दिए और अलमारियों को पटक दिया।
विज्ञापन
लखनऊ विवि में गुंडागुर्दी-तोड़फोड़, पुलिस बनी रही मूक दर्शक
7 of 11
hardik patel gujrat
लखनऊ विवि में गुंडागुर्दी-तोड़फोड़, पुलिस बनी रही मूक दर्शक
8 of 11
छात्रों के इस आतंक से विवि कैंपस में हड़कंप मच गया। कैंपस के अंदर जब यह पूरी घटना चल रही थी तो उसी समय गेट के बाहर पुलिसकर्मी जमा थे और वह बाहर से अंदर का नजारा ले रहे थे।
लखनऊ विवि में गुंडागुर्दी-तोड़फोड़, पुलिस बनी रही मूक दर्शक
9 of 11
मजे की बात यह है कि जब कैंपस में यह गतिविधि चल रही थी उसी समय विवि की नई चीफ प्रॉक्टर निशि पांडेय तत्कालिक चीफ प्रॉक्टर मनोज दीक्षित से कार्यभार ले रही थीं।
लखनऊ विवि में गुंडागुर्दी-तोड़फोड़, पुलिस बनी रही मूक दर्शक
10 of 11
हंगामे की स्थिति को देखते हुए विवि प्रशासन द्वारा अतिरिक्त पीएसी की मांग की गई है। बुधवार से कैंपस के बाहर एक पैलाटून पीएएस मौजूद रहेगी।
लखनऊ विवि में गुंडागुर्दी-तोड़फोड़, पुलिस बनी रही मूक दर्शक
11 of 11
इस पूरी घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए निशि पांडेय ने कहा है कि इस घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यह देखा जा रहा है कि इस हंगामे और तोड़फोड़ में कितने छात्र विवि के थे और कितने बाहरी।