कानपुर की एक वीआईपी रोड पर दो कारों में भिड़ंत के बाद हंगामा हुआ। एक कार में दो युवतियां और ड्राइवर शराब के नशे में मिले जबकि दूसरी कार में कारोबारी विजय गोसाई अकेले थे। ड्राइवर और युवतियां कारोबारी पर भारी पड़ने लगे। इसे देख राहगीर और आसपास के लोग जुटे और नशे में धुत लोगों को जमकर पीटा। सूचना पर कोहना पुलिस पहुंची और सभी का मेडिकल कराया। नशे की पुष्टि होने पर तीनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
VIP इलाके में भिड़ी दो कारें, नशे में मिला ड्राइवर और लड़कियां
2 of 5
इधर, थाने में कार्रवाई के गुस्साए मंगलामुखी समाज के लोगों ने आरोपियों को छुड़ाने के लिए हंगामा किया।नजीराबाद के आरके नगर निवासी विजय गोसाईं ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह कार से वीआईपी रोड होते हुए घर की तरफ जा रहे थे। रेव थ्री के सामने तिलक नगर मोड़ पर सामने से एक कार आई और उनकी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद ड्राइवर कार लेकर भागने लगा तो उन्होंने पीछा करके पकड़ लिया।
विज्ञापन
VIP इलाके में भिड़ी दो कारें, नशे में मिला ड्राइवर और लड़कियां
3 of 5
तीनों कार में शराब पीने के साथ ही अश्लील हरकतें कर रहे थे। कार में सवार दो युवतियां और ड्राइवर उनसे भिड़ गए और मारपीट पर आमादा हो गए। उनके मदद की गुहार लगाने पर जुटी भीड़ ने ड्राइवर और युवतियों को पीटा। सूचना पाकर एसओ फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ के चंगुल से तीनों को छुड़ाकर थाने ले आए।
VIP इलाके में भिड़ी दो कारें, नशे में मिला ड्राइवर और लड़कियां
4 of 5
कार मंगलामुखी समाज से जुड़े एक शख्स की है। विजय के कोई कार्रवाई नहीं चाहने की बात लिखकर देने पर आरोपियों का शराब पीने और कार का मोटर व्हीकल एक्ट में चालान हुआ है। देर शाम आरोपियों को जमानत को छोड़ दिया गया।