प्रेस क्लब का सभागार शनिवार दोपहर वीमन पावर लाइन 1090 की लड़ाई का अखाड़ा बन गया। 1090 के पूर्व प्रभारी कुंवर राघवेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी अनीता की सफाई से भड़की लखनऊ विश्वविद्यालय की विधि छात्रा शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंची तो उसकी विरोधी बुटीक संचालिका अजरा वहां आ धमकी
विज्ञापन
पति पर गंभीर आरोप लगाने वाली लड़की से भिड़ गई पत्नी, तस्वीरें...
2 of 13
दोनों ने खुद को पाक-साफ बताते हुए एक-दूसरे पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। इस बीच विधि छात्रा की प्रेस कांफ्रेंस की जानकारी पाकर विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर निशि पांडेय भी प्रेस क्लब आ गईं। हालांकि, वहां का नजारा देखकर उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया। कुछ मिनट बाद वह लौट गईं। करीब आधा घंटे तक दोनों पक्ष हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
पति पर गंभीर आरोप लगाने वाली लड़की से भिड़ गई पत्नी, तस्वीरें...
3 of 13
प्रेस क्लब के व्यवस्थापकों ने अजरा और उसके साथ आई युवतियों को बाहर किया तब मामला शांत हुआ। जानकारी पाकर कैसरबाग थाना के उपनिरीक्षक राहुल सोनकर महिला पुलिस लेकर प्रेस क्लब आ गए थे। हालांकि, किसी भी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
पति पर गंभीर आरोप लगाने वाली लड़की से भिड़ गई पत्नी, तस्वीरें...
4 of 13
विधि छात्रा ने वीमन पावर लाइन के पूर्व प्रभारी कुंवर राघवेंद्र प्रताप सिंह पर अश्लील प्रस्ताव देने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि राघवेंद्र की पत्नी ने ड्यूटी के दौरान चैट करने की बात कही थी लेकिन रात को 11 बजे कौन सी ड्यूटी होती है? उसने चैट के साथ ही फोन पर बातचीत में अश्लील बातें करने का आरोप लगाया। विधि छात्रा ने कहा कि राघवेंद्र ने अप्रत्यक्ष रूप से संबंध बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन
पति पर गंभीर आरोप लगाने वाली लड़की से भिड़ गई पत्नी, तस्वीरें...
5 of 13
इसके साथ ही धमकी देते हुए कहा कि इल्जाम तो बहुतों ने लगाए लेकिन आज तक कोई कुछ साबित न कर पाया। उसने कहा कि डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) पर कमेंट करके वह उसे मनोवैज्ञानिक सांत्वना नहीं दे रहे थे बल्कि अपने प्रस्ताव के बारे में प्रतिक्रिया जानना चाहते थे।
विज्ञापन
पति पर गंभीर आरोप लगाने वाली लड़की से भिड़ गई पत्नी, तस्वीरें...
6 of 13
विधि छात्रा ने कहा कि राघवेंद्र की पत्नी अनीता ने बीते बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि वीमन पॉवर लाइन 1090 की छवि धूमिल करने के पीछे कोई षडयंत्र कर रहा है।
विज्ञापन
पति पर गंभीर आरोप लगाने वाली लड़की से भिड़ गई पत्नी, तस्वीरें...
7 of 13
अगर उन्हें लगता है कि कोई षडयंत्रकारी है तो अनीता जरूर उसे जानती हैं। वह यह भी जानती होगी कि साजिश किस स्तर पर की गई। इसके बाद भी वह साजिशकर्ता का नाम क्यों नहीं बता रही। वह आखिर क्या छिपाना चाहती हैं?
पति पर गंभीर आरोप लगाने वाली लड़की से भिड़ गई पत्नी, तस्वीरें...
8 of 13
विधि छात्रा ने कहा कि उसके परिवार को फोन कर डराया जा रहा है। समझौता करने का मानसिक दबाव डाला जा रहा है। पिता को फोन करके कहा जा रहा है कि लड़की को संभाल लो। कोई उससे शादी नहीं करेगा। उसने कहा कि वह लगातार मानसिक प्रताड़ना से गुजर रही है।
पति पर गंभीर आरोप लगाने वाली लड़की से भिड़ गई पत्नी, तस्वीरें...
9 of 13
बुटीक संचालिका अजरा ने विधि छात्रा पर बदनाम करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि विधि छात्रा झूठे आरोप लगा रही है। उसे व उसके दोस्त कुंवर अभिषेक प्रताप सिंह को फर्जी मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है।
पति पर गंभीर आरोप लगाने वाली लड़की से भिड़ गई पत्नी, तस्वीरें...
10 of 13
बकौल अजरा, विधि छात्रा खुद ही अभिषेक से फोन पर बातचीत करती थी। उसके मोबाइल फोन की कॉल रिकार्ड चेक कराने पर असलियत सामने आ जाएगी।
पति पर गंभीर आरोप लगाने वाली लड़की से भिड़ गई पत्नी, तस्वीरें...
11 of 13
मूल रूप से बलिया निवासी विधि छात्रा ने कपूरथला स्थित बुटीक संचालिका अजरा और उसके दोस्त कुंवर अभिषेक प्रताप सिंह पर मारपीट का आरोप लगाते हुए महानगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पति पर गंभीर आरोप लगाने वाली लड़की से भिड़ गई पत्नी, तस्वीरें...
12 of 13
छात्रा का कहना था कि अभिषेक उसके पीछे पड़ा है। वह अक्सर पीछा करता है। फोन करके परेशान करता है। अजरा को उसकी हरकतों के बारे में बताने पर वह भड़क उठी और बिल के भुगतान के बहाने बुटीक बुलाकर पिटाई कर दी।
पति पर गंभीर आरोप लगाने वाली लड़की से भिड़ गई पत्नी, तस्वीरें...
13 of 13
अभिषेक से परेशान छात्रा ने वीमन पॉवर लाइन के पूर्व प्रभारी राघवेंद्र से मदद मांगी तो वह भी उसे धमकाने लगे। मामले ने तूल पकड़ा तो राघवेंद्र को वीमेन पॉवर लाइन से हटाकर उनके मूल विभाग रेडियो मुख्यालय भेज दिया गया। इस प्रकरण की जांच वीमन पॉवर लाइन के अलावा महिला सम्मान प्रकोष्ठ कर रहा है।