फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को बंधक बनाकर पौने तीन करोड़ की लूट, तस्वीरें

Sat, 06 Feb 2016 11:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
फतेहपुर (बाराबंकी)। डकैतों ने शनिवार सुबह 10 बजे कोतवाली फतेहपुर से महज तीन सौ मीटर दूर मेंथा व्यापारी के घर महिलाओं को बंधक बना डेढ़ घंटे तक लूटपाट की। वे नगदी समेत पौने तीन करोड़ का माल समेट ले भागे। डकैतों ने महिलाओं को मारापीट भी।
विज्ञापन

महिलाओं को बंधक बनाकर पौने तीन करोड़ की लूट, तस्वीरें

2 of 8
फतेहपुर कस्बे के ब्राह्मणी टोला निवासी मेंथा व कपड़ा व्यापारी धनेंद्र जैन के घर में शनिवार की सुबह करीब दस बजे बदमाशों ने कॉल बेल बजाई।
विज्ञापन

महिलाओं को बंधक बनाकर पौने तीन करोड़ की लूट, तस्वीरें

3 of 8
महिलाओं ने जैसे ही दरवाजा खोला, असलहाधारी चार बदमाश घर में घुस गए और धनेंद्र की पत्नी रेखा रानी, अंशिका जैन (पत्नी आशीष जैन, परिवारीजन) व धनेंद्र की सास कांति जैन की पिटाई शुरू कर दी।

महिलाओं को बंधक बनाकर पौने तीन करोड़ की लूट, तस्वीरें

4 of 8
बदमाशों ने महिलाओं के गले से जेवर उतरवा लिए और सभी कमरों में घुसकर डेढ़ घंटे तक जमकर लूटपाट की। तिजोरी खोलकर जेवर व नकदी निकाली और भाग गऐ। (घटना के बाद पूछताछ करती पुलिस।)
विज्ञापन

महिलाओं को बंधक बनाकर पौने तीन करोड़ की लूट, तस्वीरें

5 of 8
बताया जाता है कि वारदात के वक्त एक बदमाश घर के बाहर मौजूद था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम जांच पड़ताल में लग गई। धनेंद्र के बेटे सचिन जैन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिलाओं को बंधक बनाकर पौने तीन करोड़ की लूट, तस्वीरें

6 of 8
तहरीर में 2.35 करोड़ नकद और 40 लाख रुपये से अधिक के जेवर की लूट होने की बात कही गई है। धनेंद्र जनपद में मेंथा के बहुत बड़े कारोबारी हैं। इनका कपड़ों का भी बड़ा व्यापार है।
विज्ञापन

महिलाओं को बंधक बनाकर पौने तीन करोड़ की लूट, तस्वीरें

7 of 8
जिले के एसपी ने कहा कि किसी संगठित गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया है। ऐसा लगता है कि इसके लिए पहले से रेकी हुई थी।

विज्ञापन

महिलाओं को बंधक बनाकर पौने तीन करोड़ की लूट, तस्वीरें

8 of 8
मामले में क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की कई टीमें लगाई जा रही हैं। शाम को डीआईजी वीके गर्ग ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें