कुंभ के लिए पर्याप्त बसों के परिवहन विभाग के दावे रविवार को हवा-हवाई साबित हुए। मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज जाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु लखनऊ के आलमबाग बस अड्डा पहुंचे थे। श्रद्धालुओं का आरोप है कि आठ घंटे के लंबे इंतजार और तीन बस अड्डे के चक्कर लगवा कर भी उन्हें बस नहीं मिली। इससे आक्रोशित श्रद्धालुओं ने देर रात हंगामा शुरू कर दिया। बस चालकों व परिचालकों से कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया। इस दौरान पुलिस से भी धक्कामुक्की हुई। विवाद इतना बढ़ा की पुलिस को लाठियां पटकनी पड़ीं।
विज्ञापन
2 of 6
आलमबाग बस अड्डा
- फोटो : amar ujala
अफरातफरी में दर्जनों श्रद्धालु चोटिल हो गए। कुछ देर में भीड़ कम हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से बस स्टेशन पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक रात डेढ़ बजे तक नारेबाजी व प्रदर्शन जारी था।
विज्ञापन
3 of 6
आलमबाग बस अड्डा
- फोटो : amar ujala
सोमवार को मौनी अमावस्या को सबसे बड़ा स्नान होने के कारण राजधानी से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जाने के लिए आलमबाग बस अड्डे और चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे। यात्रियों के हिसाब से बसों की संख्या कम थी। देखते-देखते बसें भर जा रही थीं।
4 of 6
आलमबाग बस अड्डा
- फोटो : amar ujala
देर रात करीब 11 बजे हजारों श्रद्धालु स्टेशन पर मौजूद थे। लेकिन वहां बसों की संख्या काफी कम थी। बस में बैठने को लेकर श्रद्धालुओं और बस चालक-परिचालक में कहासुनी होने लगी। बसों का इंतजाम न देख यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
आलमबाग बस अड्डा
- फोटो : amar ujala
रोडवेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस लाठियां पटककर श्रद्धालुओं को तितर-बितर किया। इस दौरान दर्जनों श्रद्धालु चोटिल हो गए। वहीं, प्रभारी निरीक्षक आलमबाग संतोष अवस्थी के मुताबिक, बस अड्डे पर श्रद्धालुओं के हंगामे की सूचना पर पुलिस गई थी।लाठीचार्ज नहीं किया गया है।
कुछ श्रद्धालुओं ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की है। अब स्थिति सामान्य है। सुरक्षा की दृष्टि से बस अड्डे पर आसपास के कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।