फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: आरटीआई कार्यकर्ता को सपाइयों ने दी दर्दनाक मौत

Sun, 14 Jun 2015 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच/बौंडी।
विज्ञापन
1 of 7
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हरदी के ग्राम प्रधान त्रिलोकीनाथ दुबे ने विकास कार्यों में हुए घोटाले को उजागर करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता व आम आदमी पार्टी के महसी विधानसभा प्रभारी गुरुप्रसाद शुक्ल (48) को शनिवार तड़के अपने दो भाइयों, दो पुत्रों व एक साथी के साथ जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। (हत्या के बाद जिला अस्पताल में प्रदर्शन के दौरान वार्ता करतीं एसपी नेहा पांडेय।)
विज्ञापन

तस्वीरें: आरटीआई कार्यकर्ता को सपाइयों ने दी दर्दनाक मौत

2 of 7
खबर मिलते ही आप कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान और उसके एक पुत्र को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

तस्वीरें: आरटीआई कार्यकर्ता को सपाइयों ने दी दर्दनाक मौत

3 of 7
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी गौरा निवासी गुरुप्रसाद शुक्ल (48) पुत्र रामदेव ने हाल ही में आरटीआई के तहत ग्राम पंचायत हरदी के विकास कार्यों से संबंधित सूचनाएं मांगी थीं। सूचना न मिलने और कार्रवाई न होने के चलते तीन माह पूर्व गुरुप्रसाद ने एक महीने तक आमरण अनशन भी किया था। इससे ग्राम प्रधान त्रिलोकीनाथ रंजिश रख रहे थे। (परिजनों को सांत्वना देतीं एसपी नेहा पांडेय।)

तस्वीरें: आरटीआई कार्यकर्ता को सपाइयों ने दी दर्दनाक मौत

4 of 7
कई बार गुरुप्रसाद को सूचना का प्रार्थना पत्र वापस लेने के लिए धमकाया गया लेकिन वह निष्पक्ष जांच पर अड़ा रहा। इसी खुन्नस में शनिवार भोर चार बजे के आसपास ग्राम प्रधान त्रिलोकीनाथ दुबे ने अपने भाइयों घनश्याम, विजय शंकर, पुत्रों सुशील कुमार व नीरज और सहयोगी नरेंद्रनाथ के साथ गुरुप्रसाद के घर पर धावा बोल दिया। पहले तो घर वालों को पीटकर चारपाई से बांध दिया। इसके बाद गुरु प्रसाद को पकड़कर घर से कुछ दूरी पर ले जाकर लाठी व धारदार हथियारों से मरणासन्न कर दिया।(अस्पताल के बाहर बिलखता परिवार।)
विज्ञापन

तस्वीरें: आरटीआई कार्यकर्ता को सपाइयों ने दी दर्दनाक मौत

5 of 7
परिवारीजनों की चीख-पुकार पर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। ग्रामीणों ने बंधक परिवारीजनों को मुक्त कर तत्काल गुरुप्रसाद को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान 7:30 बजे उसने दम तोड़ दिया। (जिला अस्पताल के बाहर बैठे कार्यकर्ता के परिजन।)

विज्ञापन

तस्वीरें: आरटीआई कार्यकर्ता को सपाइयों ने दी दर्दनाक मौत

6 of 7
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक की पत्नी बृजरानी की तहरीर पर ग्राम प्रधान त्रिलोकीनाथ समेत सभी छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। ग्राम प्रधान और उसके पुत्र सुशील को हिरासत में ले लिया गया है। फरार अन्य चार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसपी ने कहा कि हमले में घायल गुरुप्रसाद की दोनों पत्नियों बृजरानी व सुमन और बेटी रिंकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(कार्यकर्ता गुरू प्रसाद का फाइल फोटो।)
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: आरटीआई कार्यकर्ता को सपाइयों ने दी दर्दनाक मौत

7 of 7
आरटीआई एक्टिविस्ट की हत्या में नामजद आरोपी ग्राम प्रधान त्रिलोकीनाथ दुबे सपा का कार्यकर्ता भी है। इसकी पुष्टि मृतक के परिवारीजन और ग्रामीण कर रहे हैं। थाने में जिस तरह उसकी आवभगत हो रही है, उससे भी उसकी ऊंची पहुंच का पता चल रहा है। इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष रामतेज यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी सपा का कार्यकर्ता नहीं हो सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें