फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे भर्ती परीक्षा का ये है सिलेबस, 90 मिनट में देने होंगे सौ सवालों के जवाब

Fri, 31 Aug 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से ग्रुप डी के 62907 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सेलेबस जारी कर दिया गया है। 17 सितंबर से शुरू होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों को 90 मिनट में सौ सवालों के जवाब देने होंगे।
विज्ञापन

2 of 5
परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
आरआरबी की ओर से बताया गया है कि परीक्षा में गणित के 25, जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग के 30, जनरल साइंस के 25 और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स से कुल 20 सवाल परीक्षा में पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
शारीरिक रूप से अक्षम अभ्यर्थियों को 90 की बजाय 120 मिनट का समय दिया जाएगा। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने इसकी पुष्टि की है।

4 of 5
- फोटो : सोनभद्र
उन्होंने बताया बृहस्पतिवार को असिस्टेंट लोको पायलट और तकनीशियन के विभिन्न पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में आरआरबी इलाहाबाद द्वारा संचालित 11 शहरों के 44 केंद्रों में अभ्यर्थियों की कुल उपस्थिति 84.82 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
exam
कुल 38363 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन परीक्षा में 32332 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। अब परीक्षा 31 अगस्त को तीन पालियों में एवं चार सितंबर को एक पाली में संपन्न होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें