फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीईटी अब 30 अक्तूबर को, 17 सितंबर से कर सकेंगे आवेदन

Fri, 31 Aug 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2018 की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 28 की बजाय 30 अक्तूबर को होगी। परीक्षा तिथि में यह बदलाव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 28 अक्तूबर को होने के कारण किया है।
विज्ञापन

2 of 5
tet - फोटो : amar ujala
सचिव परीक्षा नियामक डॉ.सुत्ता सिंह ने बताया कि लोक सेवा आयोग की परीक्षा के चलते तिथि में बदलाव किया जा रहा है। शेष कार्यकम यथावत रहेगा। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को यूपीटीईटी के लिए विज्ञापन जारी होने के साथ 17 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तीन अक्तूबर तक  जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि चार अक्तूबर है।
विज्ञापन

3 of 5
TET SHIMLA TGT HPSSC
परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के लिए जिला स्तर से टीईटी आवेदकों की संख्या 4 अक्तूबर तक परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव को प्रस्तुत की जाएगी। 10 अक्तूबर तक जिला स्तरीय समिति परीक्षा केंद्र निर्धारित करेगी। 12 अक्तूबर तक परीक्षा केंद्रों की सॉफ्ट कॉपी एनआईसी लखनऊ को भेजी जाएगी।

4 of 5
एनआईसी लखनऊ की ओर से 17 अक्तूबर की दोपहर तक टीईटी के लिए प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। 28 अक्तूबर को पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों के लिए टीईटी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Exam Hall
29 अक्तूबर को आंसर की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 1 नवंबर तक इस पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज की जाएगी। 12 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 20 नवंबर को टीईटी का परिणाम जारी किया जाएगा। इसके एक महीने के भीतर टीईटी के प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें