फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया-सुन्नी ने साथ पढ़ी नमाज, गुरुद्वारे में इफ्तार, साध्वी भी हुई शामिल

Fri, 01 Jul 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
रोजा इफ्तार - फोटो : amar ujala
रमजान का मुकद्दस मौका। रोजा इफ्तारी का समय और जगह ऐतिहासिक गुरुद्वारा यहियागंज। खाने की पंगत में हिंदू भी, मुस्लिम भी, सिख भी, शिया और सुन्नी भी। 
विज्ञापन

2 of 5
रोजा इफ्तार - फोटो : amar ujala
धर्मगुरुओं ने इफ्तारी कर गले लगकर रमजान की मुबारकबाद दी। सांप्रदायिक सौहार्द का यह कारवां यहीं नहीं ठहरा। इसके बाद शिया और सुन्नी ने एक साथ मगरिब की नमाज अदा की और मुल्क में अमन की दुआ मांगी...। 
विज्ञापन

3 of 5
रोजा इफ्तार - फोटो : amar ujala
यह अद्भुत नजारा गुरुवार को देखने को मिला। आपसी सौहार्द को बढ़ाने का काम कर रही शोल्डर-टू-शोल्डर संस्था की ओर से ऐतिहासिक गुरुद्वारा यहियागंज में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मगुरुओं के अलावा आम अवाम ने भी शिरकत की। 

4 of 5
रोजा इफ्तार - फोटो : amar ujala
रोजा इफ्तारी में सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद फरंगी महली, शिया धर्मगुरु डॉ. कल्बे सादिक, मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरि, शांति आश्रम के आचार्य के प्रतिनिधियों समेत हजारों लोगों ने रोजा इफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोजा इफ्तार - फोटो : amar ujala
इसके बाद लंगर भी बांटा गया। गुरुद्वारा के अध्यक्ष डॉ गुरमीत सिंह, गुरूद्वारा कमेटी के सचिव मनमोहन व मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरी ने कहा कि यही हमारी गंगा-जमुनी तहजीब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें