(फैजाबाद)। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों के दो घरों में दीपावली की रात डकैती पड़ गई। इस दौरान सशस्त्र डकैतों के हमले में 11 लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें तीन की हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर किया गया है। बाकी लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना आशापुर बेलदार का पुरवा और सहनवां गांव में हुई है, डकैत लाखों के जेवर व नकदी लूट फरार हो गए। (घायलों को देखने राज्यमंत्री पवन पांडेय पहुंचे।)
विज्ञापन
दीवाली की रात दो घरों में डकैती, हमले में 11 गंभीर, तस्वीरें
2 of 6
घटना के बाद भोर में सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों समेत डाग स्कायड, स्वाट टीम आदि ने जांच-पड़ताल की है। मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। एसएसपी मोहित गुप्ता ने दर्शननगर के चौकी प्रभारी दुर्गेश मिश्रा और हल्के के तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। अयोध्या कोतवाल नरेंद्र सिंह समेत देवकाली चौकी प्रभारी और कंट्रोल रूम की लापरवाही की जांच का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन
दीवाली की रात दो घरों में डकैती, हमले में 11 गंभीर, तस्वीरें
3 of 6
दीपावली की रात डकैती की पहली घटना बुधवार रात साढ़े ग्यारह बजे अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर चौकी अंतर्गत आशापुर बेलदार का पुरवा गांव निवासी बरसाती यादव के घर में हुई। लोग अभी पहली नींद में थे, तभी डकैती मुंह बांधे घर में घुस गए। दिवाली की वजह से दरवाजे खुले थे, बरसाती ने आहट सुनकर जैसे ही कुछ बोलना चाहा, दर्जनभर की संख्या में आए डकैतों में से एक ने उसपर तमंचा तान दिया।
दीवाली की रात दो घरों में डकैती, हमले में 11 गंभीर, तस्वीरें
4 of 6
उसका बेटा सतेंद्र यादव (17) के विरोध करते ही बदमाशों ने हमला करके मरणासन्न कर दिया। इसके बाद डकैतों ने रवींद्र यादव(18), जितेंद्र यादव (20), नंदिनी (16) समेत छह लोगों को हमले कर लहूलुहान कर दिया। बदमाश घर से लाखों के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। यही बदमाश छोड़ी दूर स्थित सहजनवां गांव में रात डेढ़ बजे धमके और दीनानाथ सिंह के घर में धावा बोल दिए।
विज्ञापन
दीवाली की रात दो घरों में डकैती, हमले में 11 गंभीर, तस्वीरें
5 of 6
यहां दीनानाथ सिंह(58), उनका पुत्र सुरेंद्र सिंह (36) ने विरोध किया तो, हमला कर मरणासन्न कर दिए। बदमाशों ने जिसने भी विरोध किया, सबको धारदार हथियार और लाठी-डंडे से हमला कर लहूलुहान कर डाला।
दीवाली की रात दो घरों में डकैती, हमले में 11 गंभीर, तस्वीरें
6 of 6
हमले में सुशीला (60), भीमसिंह (25), ममता (34) समेत कैंट थानाक्षेत्र के जगदीशपुर निवासी रिश्ते में भांजी गरिमा (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मामलों में सभी 11 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें सतेंद्र यादव, दीनानाथ सिंह और सुरेंद्र सिंह को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।