राजधानी लखनऊ के आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात गेहूं से लदे मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे रेल संचालन बाधित हो गया और आधा दर्जन ट्रेनें लेट हो गईं।
विज्ञापन
फिर हुआ हादसा, मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
2 of 13
हादसे की सूचना मिलते ही रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब ढाई घंटे बाद रेलवे लाइन को दुरुस्त किया गया और रेल संचालन बहाल हो गया।
विज्ञापन
फिर हुआ हादसा, मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
3 of 13
उत्तर रेलवे के डीआरएम एके लाहोटी ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं। उत्तर रेलवे में ट्रेन कोचों के पटरी से उतरने का सिलसिला बंद होने का नाम नही ले रहा है। (निरीक्षण करते अधिकारी।)
फिर हुआ हादसा, मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
4 of 13
पिछले सप्ताह बुधवार रात एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे। वहीं शुक्रवार रात को जलियावालाबाग एक्सप्रेस के तीन डिब्बे मुरादाबाद रेलखंड पर पटरी से उतर गए। (रेलवे लाइन को दुरूस्त करते रेल कर्मी।)
विज्ञापन
फिर हुआ हादसा, मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
5 of 13
वैसा ही एक और हादसा सोमवार रात आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास हुआ।
विज्ञापन
फिर हुआ हादसा, मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
6 of 13
पंजाब से गेहूं लेकर एक मालगाड़ी रात 12.15 बजे आलमनगर रेलवे स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर फ्लाईओवर के पास पहुंची तो उसके तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए।(मरम्मत कार्य करते कर्मचारी।)
विज्ञापन
फिर हुआ हादसा, मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
7 of 13
रफ्तार कम होने से टला हादसा रेल कर्मियों का कहना है कि ट्रेन की गति ज्यादा नहीं होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
फिर हुआ हादसा, मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
8 of 13
घटना की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक एके लाहोटी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक राजेश दत्त बाजपेई और परिचालन से संबंधित सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे।
फिर हुआ हादसा, मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
9 of 13
आधा दर्जन ट्रेनें लेट, यात्रियों का हंगामा आलमनगर में रेल ट्रैक बाधित होने के कारण ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया।
फिर हुआ हादसा, मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
10 of 13
श्रमजीवी एक्सप्रेस चारबाग ढाई घंटे देर से आई। उसे दो घंटे चारबाग पर रोक लिया गया।
फिर हुआ हादसा, मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
11 of 13
रेलमार्ग बाधित होने से यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
फिर हुआ हादसा, मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
12 of 13
सप्तक्रांति एक्सप्रेस को भी दो घंटे के लिए चारबाग में रोका गया।
फिर हुआ हादसा, मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
13 of 13
इसके अलावा फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे मल्हौर स्टेशन पर, हावड़ा-जैसलमेर एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे उतरेटिया और हरिद्वार इलाहाबाद एक्सप्रेस को एक घंटा काकोरी रेलवे स्टेशन पर रोका गया।