राजधानी की बिटिया ऋचा सिन्हा देश के बाद पूरे विश्व में लखनऊ का नाम रोशन करने को तैयार हैं। ऋचा ने मुंबई में हुई वर्ल्ड सुपरमॉडल इंडिया एंड साउथ एशिया-2018 प्रतियोगिता जीतकर वियतनाम में होेने वाले अंतिम राउंड मे जगह बनाई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सुपरमॉडल प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
इस प्रतियोगिता का फाइनल नवंबर में होना है। ऋचा ने 12वीं तक की पढ़ाई ला-मार्टीनियर गर्ल्स इंटर कॉलेज और स्नातक आईटी गर्ल्स कॉलेज से किया है। ऋचा ने बताया कि पढ़ाई के साथ ही मॉडलिंग की शुरुआत कर दी थी।
विज्ञापन
3 of 6
ऋचा सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
वह पिछले चार साल से मॉडलिंग कर रही हैं। इस दौरान मुंबई में कई विज्ञापनों में काम भी किया। ऋचा के अनुसार वह बचपन से ही मॉडल बनने का सपना देखती थीं। इंटरमीडिएट के बाद पूरी तरह से इसमें जुट गईं।
4 of 6
सुपर माॉडल प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए बराबर मुंबई के चक्कर लगाने पड़े। मुंबई में हुई इस प्रतियोगिता में देश भर से 1800 से ज्यादा आवेदक थे। इनमें से टॉप-16 का चयन किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
ऋचा सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
अंतिम राउंड में जीतने वाले दो प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में भाग लेने के लिए वियतनाम जाना है।