फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड IAS की पत्नी का कत्ल: नीली स्कूटी से आए बदमाश, 45 मिनट में मर्डर और लूट; तस्वीरों में देखें घटनाक्रम

Sun, 26 May 2024 10:48 AM IST
शाहरुख खान सूरज शुक्ला, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 14
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर के सेक्टर-20 में शनिवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या व लूटपाट करने के लिए बदमाश घात लगाए बैठे थे। जैसे ही देवेंद्र ड्राइवर के साथ कार से गोल्फ खेलने के लिए निकले, नीली स्कूटी सवार सोसाइटी में दाखिल हो गए। दूधिये के जाते ही बदमाश देवेंद्र के घर पहुंचे और 45 मिनट में घटना को अंजाम दे दिया। 
विज्ञापन

2 of 14
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सुबह करीब सात बजे घर से निकले थे। इसके 12 मिनट बाद दूधिया इमरान देवेंद्र के घर दूध लेने आया था। दूधिये के मुताबिक, मोहिनी ने उससे दूध लिया और घर के अंदर चली गईं। 
विज्ञापन

3 of 14
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दूधिये के जाने के बाद 7:15 से 7:20 बजे के बीच बदमाश देवेंद्र के घर पहुंचे और करीब आठ बजे बदमाश घर से बाहर निकल गए। लगभग 45 मिनट तक घर में रहने के दौरान बदमाशों ने मोहिनी की हत्या की और जेवरात लूटे।

 

4 of 14
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, किचन में दूध रखा हुआ था। गैस जल रही थी। अंदेशा है कि जब मोहिनी दूध गर्म करने किचन में पहुंची और गैस जलाई थी उसी दौरान बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इससे गैस जलती रह गई।
विज्ञापन

5 of 14
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
कितने की है लूट...अभी स्पष्ट नहीं, हीरे की अंगूठी ले गए
देवेंद्र ने जेवर गायब होने की बात कही लेकिन जेवरात कितने के हैं, ये नहीं बता सके हैं। वह मोहिनी की मौत से सदमे में हैं। इसलिए कुछ ज्यादा बता नहीं सके हैं। मोहिनी ने जेवरात पहने थे उनमें से सिर्फ हीरे की अंगूठी बदमाश ले गए हैं। पांच लाख रुपये की ये अंगूठी कुछ महीने पहले देवेंद्र ने मोहिनी को गिफ्ट की थी।

 
विज्ञापन

6 of 14
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
गेट खुला नहीं छोड़ती थीं
परिवार वालों ने बताया कि जब भी देवेंद्र घर से बाहर जाते थे मोहिनी तुरंत घर के सभी दरवाजों को बंद कर लेती थीं। अगर कोई आता भी था तो तस्दीक करने के बाद ही वह दरवाजा खोलती थीं। साफ है कि कोई परिचित आया। तभी मोहिनी ने दरवाजा खोला।

 
विज्ञापन

7 of 14
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
घर में काम करते हैं आठ लोग, शनिवार को छुट्टी पर थी नौकरानी
देवेंद्र के घर पर आठ कर्मचारी काम करने आते थे। इसमें ड्राइवर अखिलेश व उसका भाई रवि के अलावा इंद्रपाल, सुनीता, सुनीता कुमारी, संजू, संजू कुमार, एक सफाईकर्मी भी हैं। नौकरानी शनिवार को छुट्टी पर थी। अखिलेश के न आने की वजह से रवि कार से देवेंद्र को लेकर गोल्फ के लिए ले गया था।

8 of 14
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की करीब दो घंटे तक छानबीन की। फिंगर प्रिंट भी लिए। डॉग स्क्वॉड घर से निकलने के बाद आसपास घूमता रहा। हालांकि इससे कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। 

 

9 of 14
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
2007 में मोहिनी से की थी दूसरी शादी
देवेंद्र की पहली पत्नी मीना की 2004 में मौत हो गई थी। 2007 में उन्होंने कैंट सदर निवासी मोहिनी से दूसरी शादी की। मोहिनी महिला सशक्तीकरण संबंधी एनजीओ चलाती थीं। देवेंद्र 2009 में सेवानिवृत्त हुए थे। देवेंद्र के पहली पत्नी से दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटा प्रांजल है। जो परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं।

10 of 14
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
पिता के दूसरी शादी करने के बाद से एक तरह से उन्होंने खुद को अलग कर लिया था। पिता से मतलब नहीं रखते हैं। वहीं छोटा बेटा प्रतीक तकरोही में रहते हैं। एसीपी गाजीपुर के मुताबिक शराब के लती प्रतीक को देवेंद्र ने बेदखल किया है। मोहिनी से देवेंद्र को कोई बच्चा नहीं है।

 

11 of 14
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
यूं रहा घटनाक्रम
सुबह 7:00 बजे देवेंद्र ड्राइवर रवि के साथ कार से गोल्फ खेलने के लिए घर से निकले।
सुबह 7:12 बजे दूध वाला इमरान दूध देने के लिए पहुंचा।
सुबह 7:15 बजे बदमाश घर में दाखिल हुए।
सुबह 8:00 बजे बदमाश हत्या-लूटपाट कर घर से भाग निकले।
सुबह 9:30 बजे देवेंद्र घर पहुंचे, पत्नी मोहिनी का शव पड़ा देखा।
सुबह 9:40 बजे रवि ने पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी।
सुबह 10:55 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।

12 of 14
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि लखनऊ के इंदिरानगर के सेक्टर-20 में शनिवार सुबह बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या कर लूटपाट की। देवेंद्र गोल्फ खेलकर घर पहुंचे तो पहली मंजिल पर पत्नी का शव पड़ा देखा। दुपट्टे से गला कसा था और सिर पर भारी चीज से वार किया गया था।

13 of 14
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। वारदात के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पहली पत्नी मीना का निधन हो चुका है।
विज्ञापन

14 of 14
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
वे इंदिरानगर के सेक्टर-20 में मकान नंबर 20/31 में दूसरी पत्नी मोहिनी दुबे (58) के साथ रहते थे। देवेंद्र प्रयागराज के मंडलायुक्त के साथ रायबरेली व कई जिलों के डीएम रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें