सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी की हत्या कर जेवरात लूटने के बाद बदमाशों ने जेवरातों को पर्स से निकाला। जितनी भी खाली पर्स (10-12) थीं उनको बाथरूम में रखे टब में डाला और फिर नल खोल दिया। जब देवेंद्र घर पहुंचे थे तो उनको नल खुला मिला था। उन्होंने नल बंद किया था। सवाल आखिर बदमाशों ने ऐसा क्यों किया? क्या ये इसलिए किया जिससे डॉग स्क्वायड उन तक न पहुंच सके। या फिर कोई और वजह थी।
विज्ञापन
2 of 15
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध बदमाश कैद हुए हैं। लगभग अब तक की जांच में ये साफ हो गया है कि घर के भीतर दो ही बदमाश घुसे थे। अब उनके साथी कोई आसपास थे या नहीं। इस पहलू पर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 15
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
इलाके में लगे करीब 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज पुलिस खंगाल रही है। ताकि बदमाशों के आने जाने का रूट पता चल सके। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक पान की गुमटी के पास बदमाश रुके भी थे। वहां से भी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जिस आधार पर तफ्तीश की जा रही है।
4 of 15
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
ये इत्तेफाक है या फिर कोई साजिश
देवेंद्र रोजाना सुबह गोल्फ खेलने जाते थे। तकरीबन सवा सात बजे दूधिया आता था और आठ बजे तक मेड आती थीं। बाकी के नौकर, माली व सफाईकर्मी दस बजे के बाद आते थे। तब तक देवेंद्र घर वापस पहुंच जाते थे। शनिवार को मेड छुट्टी पर थी। देवेंद्र जा चुके थे। दूधिया भी जा चुका था। मतलब बदमाशों को पता था कि नौकरानी छुट्टी पर है। ऐसे में 9:30 बजे बाद ही देवेंद्र आएंगे। इसलिए उन्होंने आराम से वारदात को अंजाम दिया। ये स्थिति का होना कोई इत्तेफाक है या फिर साजिश। इस बिंदु पर जांच जारी है।
विज्ञापन
5 of 15
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
11 बजे कहीं जाना था
ड्राइवर अखिलेश व उसका भाई रवि भी वहीं काम करता था। रवि ही देवेंद्र को लेकर सुबह गया था। उसके मुताबिक मोहिनी ने उनसे कहा था कि 11 बजे आ जाना। कहीं चलना है। हालांकि अखिलेश को ये नहीं बताया था कि कहां जाना है।
विज्ञापन
6 of 15
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
फिंगर प्रिंट लिए, आसपास घूमता रहा डॉग स्क्वायड
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की करीब दो घंटे तक छानबीन की। कुछ चीजें जांच के लिए कब्जे में लीं। साथ ही फिंगर प्रिंट भी लिए। वहीं डॉग स्क्वायड भी पहुंचा। घर से निकलने के बाद आसपास घूमता रहा। हालांकि इससे कोई ठोस सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
7 of 15
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि लखनऊ के इंदिरानगर के सेक्टर-20 में शनिवार सुबह बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या कर लूटपाट की। देवेंद्र गोल्फ खेलकर घर पहुंचे तो पहली मंजिल पर पत्नी का शव पड़ा देखा। दुपट्टे से गला कसा था और सिर पर भारी चीज से वार किया गया था। पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। वारदात के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया है।
8 of 15
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पहली पत्नी मीना का निधन हो चुका है। वे इंदिरानगर के सेक्टर-20 में मकान नंबर 20/31 में दूसरी पत्नी मोहिनी दुबे (58) के साथ रहते थे। देवेंद्र प्रयागराज के मंडलायुक्त के साथ रायबरेली व कई जिलों के डीएम रह चुके हैं। सुबह करीब सात बजे वह ड्राइवर रवि के साथ गोल्फ खेलने गए थे।
9 of 15
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 9:30 बजे घर लौटे तो देखा कि सारे दरवाजे खुले हैं। वह पहली मंजिल पर गए तो किचन के पास ड्रेसिंग रूम में मोहिनी मृत पड़ी दिखीं। कमरे की अलमारी खुली थी और जेवरात आदि गायब थे। देवेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस कमिश्नर, एसबी शिरडकर, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अपराध आकाश कुलहरि समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई।
10 of 15
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
सिर पर पीछे से किया वार, दुपट्टे से कसा गला
बदमाशों ने मोहिनी को बेरहमी से मारा। दुपट्टे से उनका गला कसा और सिर पर भारी चीज से वार किया। अंदेशा है कि पहले सिर पर वार किया। बचने की गुंजाइश न रहे, इसलिए फिर दुपट्टे से गला कस दिया। चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं।
11 of 15
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
जबरन एंट्री नहीं, करीबी भी शक के दायरे में
पुलिस के मुताबिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि कोई जबरन एंट्री नहीं है। मतलब वारदात को अंजाम देने वाला आसानी से मुख्य गेट से लेकर पहली मंजिल तक गया। ऐसे में अंदेशा है कि घटना में कोई करीबी शख्स है, जिसे मोहिनी जानती थीं। इसके अलावा जिस अलमारी से गहने गायब मिले, उसका लॉक चाबी से खोला गया। यह भी इशारा करता है कि घटना में कोई करीबी शामिल है।
12 of 15
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
सवाल...लूट करना मकसद था या उसका रूप दिया
घटना में सिर्फ एक अलमारी खुली मिली। इसी में लॉकर था। मतलब बदमाशों को पता था कि जेवरात कहां हैं। अन्य किसी कमरे में किसी अलमारी आदि को छुआ तक नहीं गया। इसके अलावा जहां घटना को अंजाम दिया गया, वहां देवेंद्र का पर्स रखा था। उसमें पैसे सुरक्षित मिले। मोहिनी ने जो जेवरात पहने, वे भी सुरक्षित मिले। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि बदमाशों का मकसद सिर्फ मोहिनी की हत्या करना था। अलमारी से गहने गायब कर लूट का रूप देने की कोशिश की गई। इस पहलू पर तफ्तीश चल रही है।
13 of 15
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
डीवीआर भी लूट ले गए, दो संदिग्ध चिन्हित
देवेंद्र दुबे का घर सीसीटीवी कैमरों से लैस है। बदमाशों को इसकी पूरी खबर थी। ऐसे में घटना को अंजाम देने के बाद वे डीवीआर ही लूट ले गए। पुलिस पड़ोसियों के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सूत्रों के मुताबिक फुटेज में दो संदिग्ध कैद हुए हैं। पुलिस ने इन्हें चिह्नित भी कर लिया है। पुख्ता सुराग के आधार पर इनकी तलाश की जा रही है।
14 of 15
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदातें
17 फरवरी 2022- जानकीपुरम के सेक्टर-बी में राम राम बैंक चौकी से 400 मीटर की दूरी पर घर के अंदर पहली मंजिल पर बुजुर्ग ललित मोहन पांडेय की लूटपाट के दौरान हत्या कर दी गई थी।
14 अक्तूबर 2023- अलीगंज के त्रिवेणीनगर में बुजुर्ग महिला स्नेहलता की लूटपाट के दौरान गला रेत कर हत्या।
5 जुलाई 2023- गाजीपुर के शक्तिनगर में एफएम अपार्टमेंट में लूटपाट के दौरान 60 वर्षीय नफीस फातिमा की गला दबाकर हत्या।
तफ्तीश जारी, कुछ से चल रही पूछताछ
वारदात में हर पहलू को देखा जा रहा है। पांच टीमें बनाई गई हैं। सर्विलांस व सीसीटीवी की मदद से तफ्तीश जारी है। कुछ लोगों से पूछताछ भी चल रही है।- आकाश कुलहरि, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध