आवास विकास परिषद ने अफॉर्डेबल हाउसिंग वर्ग में 488 फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोला है। ये फ्लैट 15 लाख रुपये से लेकर 35 लाख रुपये तक में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
1बीएचके और 2बीएचके दोनों ही तरह के फ्लैट इसमें खरीदे जा सकते हैं। एलडीए के आवास आयुक्त धीरज साहू के मुताबिक आम्रपाली योजना में लोगों की जरूरत को देखते हुए फ्लैटों के पंजीकरण खोले गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
इनका सुपर एरिया 45.17 वर्ग मी. से लेकर 99.55 वर्ग मी. है। वहीं कीमत 15.90 लाख रुपये से लेकर 35.04 लाख रुपये तक रखी गई है। पांच प्रतिशत पंजीकरण धनराशि जमा कर अभी फ्लैट बुक कराए जा सकते हैं।
4 of 5
- फोटो : डेमो
इसके बाद 11 तिमाही किस्तों में बाकी पैसा अगले तीन साल में जमा करना होगा। पांच जून से खोले गए पंजीकरण छह जुलाई तक चलेगा। लोगों द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। 300 रुपये देकर फॉर्म आवास विकास परिषद के कार्यालय से लिया जा सकता है।