फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में मिला धोखा तो बना गया 'बेवफा चाय वाला', प्रेमी जोड़ों व टूटे दिल वालों के लिए अलग है रेट

Mon, 28 Jan 2019 07:34 PM IST
ishwar ashish काविश अजीज लेनिन/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
आपने बेवफा सनम, बेवफा मोहब्बत व बेवफा आशिक तो सुना होगा लेकिन बेवफा चाय वाले के बारे में हम आपको बता रहे हैं। लखनऊ में एक ऐसी चाय की दुकान है जो कि युवाओं की खास पसंद बन गई है, जिसका नाम है 'बेवफा चाय वाला'। खास बात है कि यहां प्रेमी जोड़ों व प्यार में धोखा खाए हुए लोगों के लिए चाय के दाम अलग-अलग हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बेवफा चाय वाला - फोटो : amar ujala
लखनऊ के फन मॉल के सामने इस दुकान में बकवास मैगी, बेइमान मॉइक्रोनी व बदनाम कॉफी के नाम से वो सबकुछ मिलता है जो इसके ओनर आदित्य सिंह की प्रेमिका को बेहद पसंद था। आदित्य ने बताया कि जब उनका दिल टूटा तो उन्होंने चाय की दुकान खोलने का निर्णय लिया और दुकान का नाम रख दिया बेवफा चाय वाला।
विज्ञापन

3 of 5
bewafa chai wala - फोटो : amar ujala
यहां प्रेमी जोड़ों के लिए चाय का दाम 15 रुपये है तो प्यार में धोखा खाए लोगों के लिए 10 रुपये है। यहां जो भी व्यंजन मिलते हैं उनका स्वाद तो काफी लजीज है पर उनके ऐसे नामों के पीछे आदित्य का  टूटा हुआ दिल है। अपने अलग नाम के कारण यह दुकान लोगों के बीच काफी चर्चित है और युवाओं के लिए खास आकर्षण भी बन गई है।

4 of 5
bewafa chai wala - फोटो : amar ujala
दुकान पर आने वाले कस्टमर आदित्य का हालचाल पूछना नहीं भूलते। यहां पर अलग-अलग तरह की चाय मौजूद हैं। व्यंजनों के नाम चर्चा का विषय बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्यार में धोखा खाने वालों के लिए चाय के दाम में रियायत से लोग उनके पास आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें