फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने सब्जियों की कीमतों में लगाई 'आग', दोगुने हुए दाम, यहां देखें कीमत

Mon, 15 Jul 2019 04:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
बारिश ने लखनऊ वालों को गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन सब्जियों की कीमतों में ‘आग’ लगा दी। खुदरा बाजार में अधिकतर सब्जियों के दाम दोगुना हो गए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
15 रुपये किलो बिकने वाली तोरई व लौकी 30 रुपये किलो तक हो चुकी है। सबसे ज्यादा दाम लहसुन के बढ़े हैं। दुकानदारों को अंदेशा है कि सब्जियों की कीमत अभी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
डालीगंज सब्जी मंडी के रामपाल ने बताया कि हफ्ते भर पहले लौकी, तोरई 10 से 15 रुपये किलो तक बेच रहे थे। बारिश के बाद थोक मंडी में आवक घटी तो खुदरा रेट 20 से 25 रुपये पहुंच गए। डालीगंज सब्जी मंडी में पत्रकारपुरम एवं एचएएल मंडी से सस्ती सब्जियां हैं।

4 of 5
vegetables
पत्रकारपुरम मंडी में तोरई व लौकी 25 से 30 रुपये किलो तक बेच रहे हैं। उधर, एचएएल मंडी के अशरफ ने बताया अब तक जो लहसुन 80 रुपये किलो बेच रहे थे, 200 रुपये किलो हो चुका है। बताया कि खेतों में पानी भरने से हरी सब्जियों के खराब होने से कीमतें बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
डालीगंज, एचएएल, चौक, पत्रकारपुरम के रेट प्रति किलो
सब्जी           6 जुलाई             14 जुलाई
लौकी           10-15                 20-30
कद्दू              10-15                20-25
तोरई             15-20                20-30
भिंडी              20-25                30-35
शिमला मिर्च     40-50               70-80
प्याज             15-20                25-30
लहसुन           60-80              160-200            
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें