देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रदेश सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा, मैं यूपी के विकास से प्रभावित हुआ हूं। सीएम के साथ कुछ वक्त बिताकर और विकास की जानकारी लेकर मैने जो महसूस किया है उसे एक शब्द में कह सकता हूं, फैन्टास्टिक।
विज्ञापन
उद्योगपति रतन टाटा बोले, 'यूपी के विकास से मैं प्रभावित'
2 of 10
अखिलेश यादव और रतन टाटा ने उन्नाव से 15 किमी दूर रायबरेली रोड पर बेथरा गांव में चन्द्रशेखर आजाद विकलांग खेल अकादमी और प्रोस्थेटिक लिम्ब रिसर्च सेंटर का शिलान्यास किया। इसकी स्थापना माऊंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली विश्व की एकमात्र निशक्त पर्वतारोही पदमश्री अरुणिमा सिन्हा कर रही हैं।
विज्ञापन
उद्योगपति रतन टाटा बोले, 'यूपी के विकास से मैं प्रभावित'
3 of 10
मुख्यमंत्री ने टाटा को प्रदेश में बुलाने के लिए अरुणिमा की सराहना की और कहा कि मैंने और मुलायम सिंह यादव ने टाटा को प्रदेश में लाने की कई बार कोशिश की। मैं अमेरिका दौरे में एक उनके होटल में भी था और उनसे मिला भी। वह वादा तो करते थे, लेकिन इसके पहले तक यह संभव नहीं हो पाया था। देश और दुनिया के जो भी उद्योगपित भारत को समझना चाहते हैं वे रतन टाटा से मिलते हैं।
उद्योगपति रतन टाटा बोले, 'यूपी के विकास से मैं प्रभावित'
4 of 10
उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स पहले से लखनऊ में है और यह प्रदेश से बाहर न जाए, इसके लिए हमने नीति में बदलाव कर उनकी बातों को माना। टाटा यहां विकलांग खेल अकादमी व लिन्ब सेंटर के शिलान्यास के लिए आए हैं, यह बड़ा काम है।
विज्ञापन
उद्योगपति रतन टाटा बोले, 'यूपी के विकास से मैं प्रभावित'
5 of 10
इस मौके पर पदमविभूषण रतन टाटा ने कहा कि मैं खुश हूं कि दोपहर का समय मैने मुख्यमंत्री के साथ बिताया। उनसे मिलने और यूपी के बारे में जानने का अवसर मिला। यहां चल रहे विकास कार्यों से मैं प्रभावित हुआ हूं। यहां जो विकास हो रहे हैं, उससे उत्तर प्रदेश आगे बढ़ने वाला है।
विज्ञापन
उद्योगपति रतन टाटा बोले, 'यूपी के विकास से मैं प्रभावित'
6 of 10
हिम्मत हो तो क्या नहीं हो सकता रतन टाटा ने कहा कि उन्होंने अरुणिमा से अकादमी के शिलान्यस में आने का वादा किया था। उसके साथ जो कुछ हुआ, उसके बाद उसने दुनिया को बता दिया है कि दिल में हिम्मत हो तो क्या नहीं हो सकता। उन्होंने अरुणिमा को शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
उद्योगपति रतन टाटा बोले, 'यूपी के विकास से मैं प्रभावित'
7 of 10
2020 तक अकदमी बनाने का लक्ष्य अरुणिमा ने बताया कि विकलांग खेल अकादमी और लिम्ब रिसर्च सेंटर का निर्माण 2010 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी स्थापना के लिए बेथरा गांव के उमाशंकर दीक्षित ने 24 बीघा जमीन दी है।
उद्योगपति रतन टाटा बोले, 'यूपी के विकास से मैं प्रभावित'
8 of 10
इसमें 16 खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि आपकी सोच, लक्ष्य और फोकस ठीक हो तो ऊपर वाला भी कामयाबी देने को मजबूर हो जाता है।
उद्योगपति रतन टाटा बोले, 'यूपी के विकास से मैं प्रभावित'
9 of 10
संकल्प, हौसले व संघर्ष से पूरे होते हैं सपने सीएम ने हादसे में एक पैर गंवाने के बावजूद बुलंद हौसला रखने के लिए अरुणिमा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बड़े सपने देखने चाहिएं। संकल्प, हौसले और संघर्ष से उन्हें पूरा किया जा सकता है। अरुणिमा ने साबित किया है कि रुकावटें सफलता का रास्ता नहीं रोक सकतीं। वह महिलाओं, युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
उद्योगपति रतन टाटा बोले, 'यूपी के विकास से मैं प्रभावित'
10 of 10
निवेश का निमंत्रण दिया प्रदेश सरकार ने रतन टाटा को प्रदेश में निवेश का निमंत्रण दिया। बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने कहा कि रतन टाटा देश और दुनिया के बेदाग उद्योगपति हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर सभी सुविधाओं का भरोसा देते हुए उनसे यूपी में उद्योग लगाने का आग्रह किया।