फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, लखनऊ आकर हनी सिंह के बारे में क्या बोले रैपर बादशाह

Sat, 26 Dec 2015 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
‘डीजे वाले बाबू’ फेम मशहूर रैपर बादशाह जब लखनऊ पहुंचे तो साझा कीं ढेर सारी बातें। यहां देखें उनके शो की तस्वीरें और पढ़ें हनी सिंह के बारे में क्या बोले बादशाह...
विज्ञापन

जानें, लखनऊ आकर हनी स‌िंह के बारे में क्या बोले रैपर बादशाह

2 of 9
शास्त्रीय संगीत के लिए लखनऊ पहचाना जाता है। पर, अब लखनऊ इससे बहुत आगे निकल गया है। रैप को लेकर युवाओं में खासा क्रेज है। वैसे भी यहां का यूथ हर तरह का म्यूजिक पसंद करता है।
विज्ञापन

जानें, लखनऊ आकर हनी स‌िंह के बारे में क्या बोले रैपर बादशाह

3 of 9
यह वे युवा हैं, जो अपनी मातृभाषा हिन्दी में रैप सॉन्ग को पसंद करते हैं। जिनका मनोरंजन जरूरी है। यह कहना है ‘डीजे वाले बाबू’ फेम मशहूर रैपर बादशाह का। जो शुक्रवार को हलवासिया ग्रुप की ओर से विभूतिखण्ड के वन अवध सेंटर में आयोजित लाइव शो में परफॉर्म करने के लिए शहर आए थे, जहां बातचीत में उन्होंने म्यूजिक, फिल्म और अन्य मुद्दों पर खुलकर बात की।

जानें, लखनऊ आकर हनी स‌िंह के बारे में क्या बोले रैपर बादशाह

4 of 9
रैप इंडस्ट्री बहुत बड़ी है। यहां किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। फिर मैं ऐसा नहीं मानता कि हनी सिंह के गायब रहने से मुझे फायदा हुआ है। दरअसल, इंडस्ट्री में सिर्फ मेहनत को ही मुकाम मिलता है। जो बिकता है, वहीं टिकता है। आगे पढ़ें स‌िंगर बादशाह का असली नाम...
विज्ञापन

जानें, लखनऊ आकर हनी स‌िंह के बारे में क्या बोले रैपर बादशाह

5 of 9
हिमेश रेशमिया, सोनू निगम सरीखे सिंगरों ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाए हैं। आप भी सिंगर हैं, एक्टिंग करेंगे, इस सवाल पर बादशाह ने सपाट जवाब दिया ‘नो’। बोला कि मुझे एक्टिंग में बिलकुल भी दिलचस्पी नहीं है। सिर्फ सिंगिंग पर ही फोकस कर रहा हूं।
विज्ञापन

जानें, लखनऊ आकर हनी स‌िंह के बारे में क्या बोले रैपर बादशाह

6 of 9
रैपर्स एक ट्रेंड सेट कर लेते हैं, फिर उसी पर चलते नजर आते हैं। क्या आपने भी कोई फार्मूला इजाद किया है, इस सवाल पर बादशाह ने कहा कि ऐसा कोई फार्मूला नहीं, जो दर्शकों को हर बार खुश कर सके। इसलिए गानों में हर बार नया फार्मूला आजमाने की कोशिश करता हूं।
विज्ञापन

जानें, लखनऊ आकर हनी स‌िंह के बारे में क्या बोले रैपर बादशाह

7 of 9
बादशाह ने बताया कि अगले साल करन जौहर की फिल्म में रैप सॉन्ग आएगा। हालांकि फिल्म का नाम रिवील नहीं किया। इसके अलावा विडियोज आएंगे, लेकिन उसके लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा।

जानें, लखनऊ आकर हनी स‌िंह के बारे में क्या बोले रैपर बादशाह

8 of 9
मूलरूप से पंजाब के रहने वाले बादशाह का पूरा नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। बादशाह नाम के बारे में पूछने पर बताया कि 2007 में यह नाम मिला। लेकिन मैं हमेशा से बादशाह था और (हंसते हुए) कोशिश करूंगा कि बादशाह बना रहूं।
विज्ञापन

जानें, लखनऊ आकर हनी स‌िंह के बारे में क्या बोले रैपर बादशाह

9 of 9
बादशाह ने बताया कि मूवी डायरेक्शन में बहुत दिलचस्पी है। पंजाब में ड्रग्स एक बड़ी समस्या है। जिस पर फिल्म बनाने की योजना थी। लेकिन इसी स्टोरी पर ‘उड़ता पंजाब’ बन गई। फिलहाल प्लान ड्रॉप कर दिया। इसके अलावा म्यूजिक इंडस्ट्री पर एक स्क्रिप्ट लिखी है। कंटेट नीरज ‘अम्बुज’, फोटो र‌िमांशु स‌िंह (अमर उजाला)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें