राजधानी लखनऊ में विश्व हिंदू महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की जिस तरह हत्या की गई। उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, रणजीत की हत्या ब्लैक स्पॉट पर हुई है। इलाके में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन मर्डर स्पॉट को कोई कैमरा एंगिल कवर नहीं करता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि उनकी हत्या पूर्वनियोजित ढंग से की गई है।
हत्यारों ने रणजीत के सिर में कई गोलियां मारी हैं। हत्या जिस तरह से की गई। उससे कहा जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले शूटर प्रोफेशनल थे।