फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

492 साल बाद रामलला ने मंदिर में खेली होली, धारण किए खादी के नए सफेद वस्त्र, तस्वीरें

Tue, 30 Mar 2021 07:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 5
होली के अवसर पर रामलला। - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी अयोध्या में इस बार होली पर्व पर राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी बयां हुई। मठ-मंदिरों में संतों ने उल्लास पूर्वक होली मनाई। वहीं 492 साल बाद रामलला ने मंदिर में होली खेली। टेंट से बाहर निकलकर अस्थायी मंदिर में विराजने के बाद यह रामलला की पहली होली थी।
विज्ञापन

2 of 5
होली के अवसर पर खादी के वस्त्रों में रामलला। - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर रामलला को खादी के नए सफेद वस्त्र धारण कराने के साथ-साथ वृंदावन से आए विशेष अबीर-गुलाल अर्पित किया गया। होली पर्व पर सजे-धजे नजर आए अपने आराध्य का दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
रामलला के दरबार में इस बार होली उत्साहपूर्वक मनाई गई। सदियों बाद यह अवसर आया जब रामलला अस्थायी ही सही पर मंदिर में कोई उत्सव मना रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि होली के दिन की शुरूआत भगवान रामलला को वृंदावन से आए विशेष अबीर-गुलाल अर्पित कर की गई।

4 of 5
होली के अवसर पर अयोध्या में साधु-संत। - फोटो : अमर उजाला
रामजन्मभूमि के पुजारियों ने अपने आराध्य को अबीर-गुलाल अर्पित कर उनके संग होली खेली। सुरक्षाकर्मियों ने भी अबीर-गुलाल उड़ाकर उत्सव मनाया। इसके बाद दोपहर में भगवान रामलला सहित चारों भाईयों को स्नान कराने के बाद सफेद खादी के वस्त्र धारण कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अयोध्या में होली मनाते साधु-संत। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद विभिन्न प्रकार के पकवानों पूड़ी, सब्जी, कचौड़ी, गुझिया व पेड़ा आदि का भोग लगाया गया। पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि शाम को रामलला के दर्शनार्थियों को भोग प्रसाद का भी वितरण किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें