फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी से मिले मोची रामचेत: सोनिया-प्रियंका भी रहीं मौजूद, हाथ से बनी चप्पलें भी भेंट की, परिजन भी थे साथ

Tue, 18 Feb 2025 07:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके दिल्ली स्थित घर पर सुल्तानपुर के मोची रामचेत ने मुलाकात की। इस दौरान रामचेत ने बताया कि वो दो दुकानों के मालिक बन गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस नेता राहुल गांधी- प्रियंका गांधी से मुलाकात के दौरान रामचेत। - फोटो : amar ujala
दिल्ली में एक खास मुलाकात ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुल्तानपुर के मोची रामचेत और उनके परिवार से मुलाकात की। सोमवार शाम को हुई इस मुलाकात का वीडियो राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

एक मिनट 28 सेकंड के इस वीडियो में दिखाई देता है कि रामचेत के कमरे में प्रवेश करते ही राहुल गांधी ने उन्हें गले लगाया। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। कुछ देर बाद सोनिया गांधी भी वहां पहुंचीं और हाथ जोड़कर अभिवादन किया। रामचेत ने सोनिया गांधी का आशीर्वाद लिया और अपने पोते का परिचय भी करवाया।

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
मुलाकात के दौरान रामचेत ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा दी गई मशीन से वे अब चप्पल बना रहे हैं। उन्होंने सोनिया और प्रियंका गांधी को अपने हाथों से बनाई चप्पलें भी भेंट कीं। रामचेत ने खुशी जताई कि अब उनकी दो दुकानें हो गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
राहुल गांधी ने मोची समुदाय के हुनर की सराहना करते हुए कहा कि उनमें बहुत ज्ञान है लेकिन समाज में उस ज्ञान को पर्याप्त सम्मान नहीं मिल रहा है। इसके बाद प्रियंका ने कहा सबसे ज्यादा महंगे जो जूते होते हैं वो हाथ से बने होते हैं।

4 of 5
सोनिया गांधी से मिलते मोची रामचेत। - फोटो : amar ujala
राहुल ने कहा आपका जो हुनर है उसमें थोड़ी पॉलिश लगानी होगी। तो ये मैं आपके साथ करूंगा। ठीक है। राहुल ने मशीन के उपयोग, उच्च गुणवत्ता के जूते बनाने की प्रक्रिया और बिक्री के तरीकों के बारे में भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
यह मुलाकात मोची समुदाय के उत्थान और पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के प्रयास का एक उदाहरण बन गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें