'वर्किंग ऑवर्स' को लेकर राज्यपाल भी पुलिस के पक्ष में, जानें क्या कहा
Sat, 02 Apr 2016 12:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
पुलिस को सम्मानित करते राज्यपाल
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस रैतिक परेड में पहुंचे राज्यपाल ने पुलिस को सम्मानित किया, जिम्मेदारी याद दिलाई साथ ही उनके आराम देने की भी पैरवी की।
सलामी देते राज्यपाल
- फोटो : Amar Ujala
रिजर्व पुलिस लाइन में हुई वार्षिक रैतिक परेड में राज्यपाल राम नाईक ने परेड को सलामी दी साथ ही पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।
पुलिस की रैतिक परेड
- फोटो : Amar Ujala
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी लोगों के ऑफिस का टाइम निश्चित है लेकिन पुलिस के घर से निकलने और लौटने का समय निर्धारित नहीं।
परेड में शामिल हुए डीजीपी और राज्यपाल
- फोटो : Amar Ujala
राज्यपाल ने इस मौके पर पुलिस की ड्यूटी के घंटे तय करने और उन्हें साप्ताहिक अवकाश देने की बात कही।
पुलिस रैतिक परेड
- फोटो : Amar Ujala
राज्यपाल की इस बात का वहां मौजूद डीजीपी जावीद अहमद सहित सभी पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया।
पुलिस रैतिक परेड
- फोटो : Amar Ujala
राज्यपाल ने ये भी कहा कि अगर सीएम आज इस कार्यक्रम में होते तो वह उनसे इस बात की गुजारिश करते कि पुलिसवालों को भी वीक ऑफ दिया जाए।
डीएम राजशेखर भी रहे मौजूद
- फोटो : Amar Ujala
इस मौके पर राज्यपाल ने पुलिसवालों को उनकी जिम्मेदारियां भी याद कराई और कहा कि पुलिस पर बड़े प्रदेश की जिम्मेदारी है जिसे निभाने के लिए उन्हें हर कोशिश करनी होगी।