शिवपाल ने नौ दिसंबर की रैली के बारे में जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कही। उनसे अमर उजाला ने पूछा, आपकी पार्टी को भाजपा की ‘बी’ पार्टी बताया जा रहा है। इस पर शिवपाल ने बड़ी सहजता से कहा, वह केंद्र और प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकना चाहते हैं। महागठबंधन में शामिल होने के लिए भी तैयार हैं, बशर्ते उन्हें लोकसभा चुनाव में यूपी में 50 फीसदी सीटें दी जाएं।