फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसे यूपी की जनता से करीबी बना रहे हैं राजनाथ सिंह, तस्वीरें

Sat, 11 Jun 2016 12:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
यूपी भाजपा का चेहरा बनाए जाने की अटकलों के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी जनता से करीबी बनाते जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
उन्होंने घो‌षणा की कि  केंद्र सरकार सात साल में 38 लाख दिव्यांगों को रोजगार की योजना तैयार कर रही है। इस प्रस्ताव पर विचार हो रहा है, जल्द ही इसे अमल में लाने की कोशिश है।
विज्ञापन

3 of 10
उन्होंने कहा कि देश में दिव्यांगों की आबादी करीब तीन करोड़ है। दिव्यांगों की यह आबादी देश में सरकार बना और बिगाड़ सकती है। सामाजिक परिवर्तन में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

4 of 10
राजनाथ सिंह शुक्रवार को इंदिरानगर के सेक्टर 14 स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्कूल में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर एवं सहायक उपकरण वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 10
कार्यक्रम में एलिम्को की ओर से परीक्षण शिविरों से चयनित 1115 दिव्यांगों को 1.30 करोड़ रुपये के सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
विज्ञापन

6 of 10
राजनाथ ने कहा कि दिव्यांगो को लेकर सरकार और समाज को संवेदनशील होना चाहिए। समाज संवेदनशील हो तो चुनौती आसान हो जाती है।
विज्ञापन

7 of 10
हमारी सरकार सभी को समान अवसर देने की कोशिश कर रही है। दिव्यांगों को उनकी दिव्यांगता का एहसास न होने पाए, यह समाज की जिम्मेदारी है।

8 of 10
पर, दुर्भाग्य से अब भी कई लोग दिव्यांगों को दिव्यांगता का एहसास कराते रहते हैं। यह गलत है।

9 of 10
दिव्यांग भाई-बहन देश के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को चार चांद लगा सकते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को रोजगार मिले, इसके लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें