फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदला मिजाज, कई इलाकों में पड़ी तेज बौछारें व कहीं गिरे ओले, आगे के लिए ये है अपडेट

Thu, 30 Jan 2020 04:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
कई इलाकों में ओले गिरे - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों में रात को ठंड बढ़ा रही है। हालांकि दिन को निकल रही धूप लोगों को राहत दे रही है। बृहस्पतिवार सुबह निकली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी है। इसके पहले बुधवार को बादलों की आंखमिचौली के बाद शहर में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद सिसगोमती और ट्रांसगोमती इलाकों में करीब आधे से एक घंटे तक बूंदाबांदी हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मौसम - फोटो : अमर उजाला
कैंट, डालीबाग, गोमतीनगर, सीतापुर रोड जैसे इलाकों में तेज बौछारें कुछ समय के लिए पड़ीं तो कहीं छिटपुट बूंदाबांदी ही हुई।
विज्ञापन

3 of 8
कई इलाकों में ओले गिरे - फोटो : अमर उजाला
शहर से सटे कस्बाई इलाकों में गोसाईंगंज, मोहनलालगंज, बीकेटी में मटर के आकार के ओले गिरने की सूचना रही। मौसम विज्ञान केंद्र पर शाम तक एक मिमी. से कम बारिश दर्ज हुई।
 

4 of 8
मौसम - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री व न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
 
विज्ञापन

5 of 8
मौसम - फोटो : अमर उजाला
शाम के बाद रुक -रुक कर चल रहीं हवाओं ने ठंडक बढ़ाई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कोहरा के साथ धूप निकलने और मौसम सामान्य होने की बात कही है।
 
विज्ञापन

6 of 8
जमकर ओले गिरे - फोटो : अमर उजाला
उधर, इटौंजा और बीकेटी के कई गांवों में बूंदाबांदी के साथ ओले गिरे हैं। किसानों ने बताया बारिश के साथ हल्के ओले गिरने से सरसों, अरहर, आलू, चना, मटर, फू लगोभी, पात गोभी, टमाटर को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

7 of 8
मौसम - फोटो : अमर उजाला
गेहूं को बूंदाबांदी से फायदा हुआ है। बीकेटी उद्यान विभाग के प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि कसानों को फूलदार फसलों में जैविक उर्वरकों का छिड़काव करनी चाहिए।
विज्ञापन

8 of 8
मौसम - फोटो : अमर उजाला
गोसाईगंज के रकीबाबाद, सिद्धापुरा, पहाड़ नगर, दाउदपुर सहित आसपास के गांवों में भी ओले गिरने की सूचना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें