घर से ड्यूटी के लिए निकले रेलवे कर्मी की हत्या, बड़े बेटे पर आरोप
Sun, 26 Jun 2016 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में 55 साल के रेलकर्मी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक रविवार सुबह चार बजे ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था।
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
मोहनलालगंज के कीर्तिखेड़ा के रहने वाले शिवकुमार रविवार सुबह चार बजे घर से निकले। एक घंटे बाद उनकी लाश गड्ढे में औंधे मुंह मिली।
गमगीन परिजन
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक मृतक के दो बेटे हैं चंद्रप्रकाश और ओमप्रकाश। छोटे लड़के का बेटा जोगेश दादा जिला पंचायत सदस्य है।
गमगीन परिजन
- फोटो : amar ujala
जोगेश दादा ने आरोप लगाया कि पैसों के लालच में उसके ताऊ चंद्रप्रकाश ने दादा की हत्या की है। हत्या के बाद से ही चंद्रप्रकाश गायब है।